हरियाणा के राज्यमंत्री कर  रहे, अपनी बहू पर यह कैसा जुल्म!
हरियाणा के राज्यमंत्री कर रहे, अपनी बहू पर यह कैसा जुल्म!
Share:

कुरुक्षेत्र। हरियाणा के राज्यमंत्री कृष्ण बेदी के छोटे पुत्र कर्ण बेदी के पारिवारिक जीवन में तनाव के हालात व्याप्त हो गए हैं। हालात ये हैं कि, राज्यमंत्री बेदी की बहू राज्यमंत्री के घर तक नहीं जाना चाहती है। उनकी बहू अनुराधा अपने परिवार के साथ कुरूक्षेत्र के शाहाबाद जा चुकी हैं। हालांकि, जब पुलिस को शाहाबाद में अनुराधा के पहुंचने की जानकारी मिली तो मंत्री निवास के दोनों ओर बैरिकेट्स लगा दिए गए।

पुलिस ने अनुराधा के परिवार को वहां जाने से रोक दिया। गौरतलब है कि, कर्ण बेदी की पत्नी अनुराधा उन्हें तलाक देना नहीं चाहती हैं। उन्हें लेकर जो जानकारी पहले मीडिया में आई थी, उसके अनुसार उन्होंने मंत्री बेदी पर धोखा देने का आरोप लगाया है।

उनका कहना था कि, उन्होंने लव मैरिज की है। उन्हें कहा गया था कि, कर्ण के साथ उनकी शादी सामाजिक तौर पर करवाई गई थी, मगर उन्हें धोखे में रखा गया और, अब तलाक का नोटिस भेज दिया गया है। गौरतलब है कि, शादी के बाद कर्ण बेदी और अनुराधा बेदी मंत्री निवास में न हरते हुए उनके साले के यहां रहता था। अनुराधा और कर्ण ने 15 सितंबर को पंचकूला क्षेत्र के शिव मंदिर में लव मैरिज कर ली थी। दोनों ने पुलिस सुरक्षा की मांग की थी। गौरतलब है कि हरियाणा में भाजपा शासित सरकार है और कृष्ण बेदी सरकार में राज्यमंत्री हैं।

मोदी के मंत्री हेगड़े ने दिया विवादित बयान

पुलिस से परेशान युवक ने किया आत्मदाह

देश की पहली महिला प्रधानमंत्री इंदिरा गाँधी

मानहानि केस में केके मिश्रा को 2 साल की सजा

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -