वंदे मातरम् गायन को लेकर हरियाणा में विवाद
वंदे मातरम् गायन को लेकर हरियाणा में विवाद
Share:

भनकपुर। हरियाणा में वंदे मातरम् के गायन को लेकर और राष्ट्रगान के गायन को लेकर लंबी बहस चल रही है। हालांकि, हरियाणा के एक गांव ने निर्णय लिया है कि, समूचे गांव में दिन का प्रारंभ राष्ट्रगान की आवाज से होगा। हरियाणा के फरीदाबाद जिले के जाट, बाहुल्य भनकपुर गांव में राष्ट्रगान का आयोजन प्रतिदिन प्रातः करीब 8 बजे किया जाएगा। इस हेतु, करीब 3 लाख रूपए की राशि खर्च की जाएगी।

राष्ट्रगान और राष्ट्रगीत के आयोजन के तहत 20 लाउडस्पीकर लगाए जाऐंगे। ग्रामीण क्षेत्रों में करीब 5 हजार की जनसंख्या है तो दूसरी ओर, इसे भनकपुर और हरियाणा का पहला गांव बताया गया है। गौरतलब है कि, राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ से ये संबंधित हैं। उनका कहना था कि, इस हेतु घर में नियंत्रण कक्ष बनाया गया है।

हालांकि, तेलंगाना के ही जम्मीकुंटा क्षेत्र में राष्ट्रगान से ही किसी भी कार्य का प्रारंभ होता है। उल्लेखनीय है कि, राष्ट्रगान और राष्ट्रगीत को लेकर, विवाद होते रहे हैं। कई बार, राष्ट्रगान में खड़े न होने को लेकर, भी विवाद हो जाया करते हैं। गौरतलब है कि सिनेमाघरों में भी राष्ट्रगान के आयोजन को लेकर बड़े पैमाने पर विवाद होते रहे हैं। कई बार कुछ लोग फिल्म प्रारंभ होने से पहले होने वाले राष्ट्रगान के सम्मान में खड़े नहीं होते हैं तो कुछ लोगों द्वारा उनके साथ मारपीट तक की जाती है। 

पूर्व सैनिक ने दो घंटे में 6 लोगों को उतारा मौत के घाट

शहीद परगट सिंह की श्रद्धांजलि सभा में पहुचे हरियाणा के सीएम

7 करोड़ मनोरोगियों के लिए नहीं हैं पर्याप्त डाॅक्टर

 

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -