जब हवा में उड़ते विमान को छोड़ काॅकपिट से बाहर आई को पायलट
जब हवा में उड़ते विमान को छोड़ काॅकपिट से बाहर आई को पायलट
Share:

मुंबई। लंदन से मुंबई की ओर जा रही, जेट एयरवेज में पायलट और, महिला को पायलट के बीच फ्लाईट उड़ाने के दौरान विवाद हो गया। विवाद इस कदर हो गया कि, को पायलट ने पायलट को ही थप्पड़ जड़ दिया। ऐसे में,  पायलट ने प्लेन उड़ाने से इन्कार कर दिया। पायलट द्वारा, विमान उड़ाने से इन्कार कर दिया और वह विमान की काॅकपिट को छोड़कर, केबिन क्रू के स्थान से बाहर आ गई। दरअसल, दोनों लिव इन रिलेशन में रहते हैं।

विवाद होने के बाद, फीमेल पायलट ने हवा में ही विमान को छोड़ दिया। ऐसे में,  महिला रोते हुए विमान से बाहर आ गई। जब केबिन क्रू के अन्य सदस्यों को इस बात की जानकारी लगी तो, उन्होंने को पायलट को काॅकपिट में भेज दिया। हालांकि, महिला को पायलट फिर से रोते हुए बाहर आ गई।

केबिन क्रू और पायलट दल के 14 सदस्य इस विमान में मौजूद थे। विमान में लगभग 324 यात्री सवार थे। उक्त विमान को फ्लाईट 9 डब्ल्यू के नाम से जाना जाता है। हालांकि, इस घटना की जानकारी नागरिक उड्डयन मंत्रालय को दी गई। इस मामले की आंतरिक जांच के आदेश जारी कर दिए गए हैं।

महिला को पायलट को ग्राउंड  अटैच कर दिया गया है जबकि पुरूष पायलट को निलंबित कर दिया गया है। जेट एयरवेज़ कंपनी के अधिकारियों ने कहा है कि, यात्रियों की सुरक्षा महत्वपूर्ण है। इस तरह का विवाद पायलट और को - पायलट द्वारा नहीं किया जाना चाहिए।

जेट एयरवेज का मुनाफा घटा

घरेलू हवाई यात्रियों की संख्या में हुआ इजाफा

 

 

 

 

 

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -