'बड़े अच्छे लगते हैं 2' में नकुल संग दोबारा जोड़ी जमाएंगी दिशा परमार!
'बड़े अच्छे लगते हैं 2' में नकुल संग दोबारा जोड़ी जमाएंगी दिशा परमार!
Share:

एकता कपूर के सुपरहिट सीरियल ‘बड़े अच्छे लगते हैं’ के नए सीजन को लेकर आए दिन बड़ी-बड़ी खबरें आ रहीं हैं। शो के मेकर्स लीड एक्टर के रोल के लिए नकुल मेहता को पसंद कर चुके हैं। वहीँ काफी समय से शो के मेकर्स शो में नकुल मेहता के अपोजिट दिव्यांका त्रिपाठी को कास्ट करना चाह रहे थे लेकिन अदाकारा ने मना कर दिया। जी दरअसल दिव्यांका त्रिपाठी ने यह कहा कि नकुल संग उनकी ऑनस्क्रीन जोड़ी को लोग पसंद नहीं करेंगे। वहीँ दिव्यांका के बाद शो के लिए देवोलीना का नाम आया लेकिन वह भी शो में परफेक्ट नहीं बैठ पाईं। ऐसे में अब शो में नजर आएंगी दिशा परमार।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by DPV (@dishaparmar)

जी दरअसल अब शो में नकुल मेहता के अपोजिट दिशा परमार नजर आने वाली हैं। वैसे इस शो के जरिए दोनों ही कलाकार लगभग 8 साल के बाद एक साथ काम करेंगे। आपको बता दें कि इससे पहले राहुल और दिशा सीरियल ‘प्यार का दर्द है मीठा मीठा प्यारा प्यारा’ में साथ में काम कर चुके हैं। उस दौरान शो में दिशा परमार और नकुल मेहता ने एक-दूसरे के अपोजिट ही काम किया था और इस जोड़ी को फैंस का बहुत प्यार मिला था।

ऐसे में अब दोबारा दोनों का साथ आना फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी है। दिशा परमार को आखिरी बार जी टीवी के सीरियल वो अपना सा में देखा गया था। इस शो के बाद दिशा परमार टीवी इंडस्ट्री में नजर ही नहीं आईं। ऐसे में अब ये कहना गलत नहीं होगा कि ‘बड़े अच्छे लगते हैं 2’ उनके करियर में एक किक का काम करेगी। वैसे अब यह देखना होगा कि दिशा परमार का कमबैक कैसा होगा और फैंस उन्हें पसंद करेंगे या नहीं ?

दोबारा एक-दूजे के होंगे निशा और करण, सुलझ सकता है रिश्ता!

ओलंपिक में भारतीय हॉकी टीम की जीत पर बोले सीएम पिनाराई विजयन- टीम ने उल्लेखनीय लड़ाई लड़ी है...

दर्दनाक! शादी में गिरी आकाशीय बिजली, देखते ही देखते बिछी दर्जनों लोगों की लाशे

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -