मानवाधिकार और लोकतान्त्रिक अधिकारों पर जनसंवाद
मानवाधिकार और लोकतान्त्रिक अधिकारों पर जनसंवाद
Share:

लखनऊ. शहर में विभिन्न संस्थानों के समूह द्वारा चलाये जा रहे संवाद अभियान के तहत लोगों से मानवाधिकार और लोकतान्त्रिक अधिकारों को लेकर संवाद किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में महिलाओं ने हिस्सा लिया और अपनी बात रखी.

मुर्गखाना, हुसैनाबाद के लोगों से संवाद में अवाम मूवमेंट की रफत फातिमा ने कहा कि “मानवाधिकार और लोकतान्त्रिक अधिकारों के दायरे में अगर महिलाओं की बात की जाये तो बदलते लोकतंत्र में उनके प्रति हिंसा लगातार बढ़ती जा रही है. हमारी सरकारें महिला सशक्तिकरण और महिला हिंसा के प्रति गैर जिम्मेदाराना रवैया साधे हुई हैं. आये दिन सत्ता संरक्षण में महिलाओं के प्रति हिंसा हो रही है. उन्होंने कहा की आधी आबादी की बात किये बिना न तो देश का हित हो सकता है और न ही समाज का. महिलाएं लखनऊ जैसे शहर में सुरक्षित नही हैं जोकि प्रदेश की राजधानी है तो पूरे सूबे के हालत के बारे में क्या कहा जाए?”

वहीं संस्था इंसानी बिरादरी के वीरेन्द्र कुमार गुप्ता ने कहा कि “नगर निकाय के चुनाव में बड़ी संख्या में मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से गायब मिले. यह लोगों के वोट देने के अधिकार का हनन है और उन्हें नागरिकता से बाहर कर दिए जाने की राजनीतिक साजिश है. उन्होंने इसके ख़िलाफ़ जन अभियान चलाये जाने की ज़रूरत को रखा.” जनसंवाद अभियान के तहत आज शाम लखनऊ के निराला नगर इलाके में कार्यक्रम है.

वडनगर स्टेशन का पुनर्निमाण, पटरियों की कमी

सुप्रीम कोर्ट ने जल्लीकट्टू का मामला संविधान पीठ को सौंपा

पाकिस्तान के मंदिर से राम-हनुमान की मूर्तियाँ गायब

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -