बिहार के लोगों को मिला एक और तोहफा, दरभंगा से अहमदाबाद के लिए डायरेक्ट फ्लाइट शुरू
बिहार के लोगों को मिला एक और तोहफा, दरभंगा से अहमदाबाद के लिए डायरेक्ट फ्लाइट शुरू
Share:

दरभंगा: बिहार के मिथिलांचल और कोसी सहित आसपास के जिलों के लोगों को नव वर्ष पर एक और सौगात मिली है। दरभंगा में बने नए हवाई अड्डे से अहमदाबाद के लिए सीधी उड़ान सेवा आरंभ हो चुकी है। सोमवार को अहमदाबाद जाने के लिए पहली फ्लाइट पकड़ने पहुंचे यात्रियों में जबरदस्त उत्साह देखा गया। 

हालांकि पहली फ्लाइट ने अपने निर्धारित समय से लगभग सवा घंटा देरी से दरभंगा एयरपोर्ट पर लैंड किया। इसके बाद भी लोगों में खुशी देखी गई। अहमदाबाद के लिए विमान सेवा आरंभ हो जाने से कई जिले के लोगों को फायदा मिलेगा। उधर, खराब मौसम की वजह से सोमवार को भी दरभंगा हवाई अड्डे से उड़ान सेवा पर बुरा असर पड़ा। लो विजिबिलिटी की वजह से बेंगलुरु- दरभंगा और दरभंगा- बेंगलुरु फ्लाइट को कैंसिल कर दिया गया। वहीं मुंबई-दरभंगा फ्लाइट को पटना डायवर्ट कर दिया गया था।

हालांकि इस फ्लाइट को लगभग साढ़े तीन घंटे बाद दरभंगा लैंड करा दिया गया। बेंगलुरु से आने व यहां से जाने वाली फ्लाइट को रद्द किए जाने से मुसाफिरों को परेशानी झेलनी पड़ी। वहीं, नई दिल्ली से दरभंगा पहुंची फ्लाइट को भी काफी मशक्कत के बाद दरभंगा हवाई अड्डे पर लैंड कराया जा सका। दरभंगा हवाई अड्डे के निदेशक विप्लव मंडल ने इसकी पुष्टि की है।

बायबैक प्लान पर गेल इंडिया ने शेयर किया अपना सबसे ऊँचा रिकॉर्ड

तीन दिनों में दूसरी बार सस्ता हुआ सोना वायदा, चांदी भी टूटी

एक और बैंक हुआ बंद, अब RBI ने रद्द किया इस बैंक का लाइसेंस 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -