देवघर से दिल्ली तक के लिए सीधी फ्लाइट सेवा शुरू, भाजपा सांसद ने कटाया पहला टिकट
देवघर से दिल्ली तक के लिए सीधी फ्लाइट सेवा शुरू, भाजपा सांसद ने कटाया पहला टिकट
Share:

रांची: झारखंड के देवघर से राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और दिल्ली से देवघर के लिए सीधी फ्लाइट सेवा शनिवार से शुरू हो गई। इंडिगो की 180 सीटर फ्लाइट 6ई 6191 दिल्ली से उड़ान भरकर शाम को देवघर में लैंड हुई। बिहार के सारण संसदीय क्षेत्र से सांसद राजीव प्रताप रूडी व कैप्टन आशुतोष शेखर विमान के पायलट थे। वहीं, 4:22 बजे देवघर से दिल्ली के लिए Indigo के प्लेन ने पहली उड़ान भरी है।

जानकारी के अनुसार, दिल्ली से इंडिगो की फ्लाइट 30 जुलाई की दोपहर उड़ान भरकर देवघर हवाई अड्डे पर पहुंची। शनिवार को देवघर पहुंचने वाले सांसदों का देवघरवासियों की तरफ से जबरदस्त स्वागत किया गया। दिल्ली से देवघर की पहली फ्लाइट का पहला टिकट भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के लोकसभा सांसद निशिकांत दुबे ने खरीदा था।

उनके साथ सांसद व भोजपुरी फिल्म स्टार और भाजपा सांसद मनोज तिवारी, गोरखपुर से लोकसभा सांसद रवि किशन, आजमगढ़ सांसद दिनेश लाल यादव निरहुआ, सांसद अनुराग शर्मा, सांसद प्रवेश वर्मा, सांसद सुनील सिंह, सांसद कमलेश पासवान व सुब्रत पाठक, सांसद रवींद्र कुशवाहा, पूर्व मंत्री शाहनवाज हुसैन व फिल्म अभिनेता शेखर सुमन और अभिनेत्री आम्रपाली दुबे भी इस विमान से देवघर पहुंचे।

स्मृति ईरानी पर आरोप लगाने वाली अंतरराष्ट्रीय शूटर वर्तिका को सुप्रीम कोर्ट से मिली बड़ी राहत

माफिया अतीक अहमद के बेटे अली ने कोर्ट में किया सरेंडर, लगे हैं गंभीर आरोप

दक्षिण अफ्रीका की सत्तारूढ़ पार्टी ने मुद्दों के बीच नीतिगत बैठक शुरू की

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -