पति शोएब के साथ दीपिका भी रख रहीं रोजा, देखिये तस्वीरें
पति शोएब के साथ दीपिका भी रख रहीं रोजा, देखिये तस्वीरें
Share:

टीवी के जाने माने शो 'ससुराल सिमर का' फेम अभिनेत्री दीपिका कक्कड़ और शोएब इब्राहिम टीवी के क्यूट कपल में से एक हैं। दोनों की बॉन्डिंग देखते ही बनती है। इसके साथ ही दीपिका अक्सर पति और ससुरालवालों के साथ तस्वीरें करती रहती हैं। इन दिनों रमजान चल रहा है ऐसे में अभिनेत्री भी रोजा रख रही है। वहीं सहरी से लेकर इफ्तारी की तस्वीरें वो अपने इंस्टाग्राम पर साझा करती हैं।तस्वीर कुछ दिन पहले की है जिसे दीपिका ने अपने इंस्टाग्राम पर साझा की थी। वहीं परफेक्ट कपल के रूप में नजर आ रहे दीपिका और शोएब यहां कैमरे की ओर देखते हुए पोज दे रहे हैं। दीपिका ने इस दौरान पीच रंग का कुर्ता और लाल रंग का दुपट्टा ले रखा है।

 वहीं नीले कुर्ते में शोएब भी खूब जच रहे हैं।दीपिका और शोएब की एक और प्यारी सी तस्वीर। गुलाबी रंग के सलवार सूट में दीपिका बेहद खूबसूरत दिख रही हैं। वहीं सफेद रंग के कुर्ते में शोएब भी हैंडसम लग रहे हैं। दीपिका अपने ससुराल में अक्सर सलवार सूट ही पहने नजर आती हैं। ऐसे में कई बार उन्हें ट्रोल भी किया जाता है। एक बार #AskMeAnything सेशन में एक यूजर ने शोएब इब्राहिम से पूछा, 'दीपिका जी हमेशा सलवार सूट में क्यों होती हैं? क्या आपका परिवार दवाब डालता है?' इस पर शोएब ने लिखा था, 'इसका जवाब मैं आपको देना जरूरी नहीं समझता।

आगे कहा सच मैं जानता हूं और मेरी पत्नी जानती हैं बाकी जिसकी जैसी सोच वैसे ही सवाल। ऊपर वाला आपको खुश रखे।'शोएब से शादी के बाद दीपिका रमजान से लेकर ईद तक सारे रीति रिवाज निभाती हैं। वो हर साल रमजान के दौरान तस्वीरें शेयर करती हैं। 22 फरवरी 2018 को दीपिका ने शोएब से मुस्लिम रीति रिवाज से शादी की थी। शादी की रस्में लखनऊ में हुई थीं। वहीं मुंबई में भी एक रिसेप्शन पार्टी का आयोजन किया गया था।

रामानंद सागर ने इसलिए नहीं दिए बीबीसी को 'रामायण' के राइट्स,

अर्चना पूरण सिंह ने शेयर किया कपिल शर्मा और चंदू का डांस वीडियो

शिवांगी जोशी को सेट पर आकर सरप्राइज दे देते थे दादाजी

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -