दीपा करमाकर पद्म श्री अलंकरण से सम्मानित
दीपा करमाकर पद्म श्री अलंकरण से सम्मानित
Share:

नई दिल्ली : राष्ट्रपति भवन में आज कई दिग्गज हस्तियां मौजूद थीं। इनमें खेल, रेसिपी, साहित्य समेत विभिन्न क्षेत्रों की हस्तियां शामिल थीं। दरअसल राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने आज इन प्रतिभाओं को पद्मश्री अलंकरण से नवाजा। पद्म श्री अलंकरण पाने वालों में जिमनास्ट दीपा कर्माकर, रेसलर साक्षी मलिक, पैरालंपियन मारीप्पन थांगवेलू, लोकप्रिय शेफ संजीव कपूर, जीतेंद्र नाथ गोस्वामी और डाॅ. सुब्रतो दास शामिल थे।

गौरतलब है कि दीपा करमाकर ओलिंपिक में जिमनास्टिक की वाल्ट स्पर्धा में अंतिम 4थे पायदान पर रही थीं। उनका प्रदर्शन बहुत सराहा गया था। गौरतलब है कि इस साल सरकार ने गणतंत्र दिवस से एक दिन पहले 25 जनवरी को पद्म पुरस्कारों की घोषणा की थी, जिसमे टीम इंडिया के कप्‍तान विराट कोहली, ओलिंपियन जिमनास्ट दीपा कर्माकर, पैरालिंपिक्स में गोल्ड विनर मरियप्पन थंगवेलु, सिंगर कैलाश खेर और सेलिब्रिटी शेफ संजीव कपूर को शामिल किया गया था।

इतना ही नहीं पद्म विभूषण अलंकरण एनसीपी के प्रमुख शरद पवार को और भाजपा के वरिष्ठ नेता मुरली मनोहर जोशी को दिया गया। पद्म अलंकरणों की घोषणा गणतंत्र दिवस मसारोह में के अवसर पर की गई थी। आज महामहिम ने दीपा करमाकर और अन्य हस्तियों को अलंकरण प्रदान किए। सात लोगों को पद्म विभूषण, सात को पद्म भूषण और 75 लोगों को पद्मश्री के लिए चुना गया।

आशा पद्म भूषण अवॉर्ड दिलवाने के लिए मेरे पीछे पड़ी थीं - नितिन गडकरी

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -