दिनेश कार्तिक और दीपिका बंधे शादी के पवित्र बंधन में
दिनेश कार्तिक और दीपिका बंधे शादी के पवित्र बंधन में
Share:

tyle="text-align:justify">भारतीय क्रिकेट टीम विकेट कीपर और बल्लेबाज दिनेश कार्तिक अपने नए जीवन की ओर कदम बढ़ाते हुए जानीमानी महिला स्क्वैश खिलाड़ी दीपिका पल्लीकल के साथ शादी के पवित्र बंधन में बंध गए है। दिनेश कार्तिक और दीपिका पल्लीकल की शादी की कुछ ताजा तस्वीरें सोशल मीडिया पर छाई हुई है। इसमें दीपिका पल्लिकल ने गाउड पहना है जिसमें दीपिका बहुत ही सुन्दर नजर आ रही है। दीपिका और दिनेश कार्तिक के चारो ओर फूलों से सजा हुआ है। दिनेश कार्तिक और  दीपिका पल्लीकल एक दूसरे के साथ काफी खुश दिखाई दे रहे है। 
 
गौरतलब है की दिनेश कार्तिक और दीपिका पल्लीकल की शादी इस बात से अनूठी है कि वह दो बार अलग अलग रीति रिवाजो के अनुसार शादी करेंगे क्योंकि दिनेश कार्तिक हिंदू हैं और दीपिका पल्लीकल ईसाई हैं। जिसके चलते कल दिनेश कार्तिक और दीपिका पल्लीकल ने ईसाई पद्धति से शादी के बंधन में बंध गए है और यह जोड़ी 20 अगस्त को हिंदू रीति रिवाजो की विधि के द्वारा विवाह के पवित्र बंधन में बंधेंगे। मालूम है की करीब 2 साल पहले दिनेश कार्तिक और दीपिका पल्लीकल ने सगाई रचाई थी और अब यह जोड़ी विवाह के पवित्र बंधन में बंधने जा रही है।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -