आजादी की लड़ाई में दीना पाठक ने दिया था अहम योगदान, दर्जी से की थी शादी
आजादी की लड़ाई में दीना पाठक ने दिया था अहम योगदान, दर्जी से की थी शादी
Share:

बॉलीवुड की दिग्गज अभिनेत्री दीना पाठक का निधन आज ही के दिन हुआ था। हालाँकि दीना पाठक की गिनती हिंदी सिनेमा जगत की दिग्गज अभिनेत्रियों में होती है। उन्होंने करीब छह दशक लंबे अपने फिल्मी करियर में 120 फिल्मों में काम किया है, जिनमें ‘गोलमाल’, ‘उमराव जान’, ‘तमस’ और मोहन जोशी हाजिर हों जैसी बेहतरीन फिल्में शामिल हैं। आप सभी को बता दें कि दीना काठियावाड़ी का जन्म 4 मार्च 1922 में अमरेली के एक गुजराती परिवार में हुआ था। वहीं उस दौर में पिता इंजीनियर थे, वहीं बड़ी बहन शांता पुणे के एक एक्सपेरिमेंटल स्कूल इंदिरा गांधी की क्लासमेट थीं।

हालाँकि दीना का मन बचपन से ही रंगमंच पर लगता था, इसी के चलते उन्होंने मंझी हुआ कलाकार के तौर पर अपना नाम कमाया। दीना पाठक आजादी की लड़ाई में भी बढ़-चढ़कर सामने आईं थीं। कहा जाता है आजादी की जंग लड़ने के कारण उन्हें मुंबई के सेंट जेवियर्स कॉलेज से निकाल दिया गया था। हालाँकि नाटक ‘भवई थियेटर’ ने दीना पाठक की जिंदगी में नया मोड़ दिया। उसके बाद दीना ने अपने इन नाटकों के जरिए लोगों को ब्रिटिश शासन के खिलाफ जागरूक करने का काम किया। हालाँकि एक समय ऐसा था जब गुजरात में दीना पाठक के नाटकों की धूम रहती थी। जी हाँ और उनके किये गए नाटकों को देखने के लिए लोग सुबह 4 बजे से लाइन लगाया करते थे।

अगर दीना की शादी के बारे में बात करें तो उन्होंने कपड़े सिलने वाले दर्जी को अपना हमसफर बनाया। आप सभी को बता दें कन दीना ने बलदेव पाठक नाम के जिस इंसान से शादी की वो गेटवे ऑफ इंडिया के पास कपड़े की एक दुकान चलाते थे। हालाँकि वह आम दर्जी नहीं थे, उन्होंने बॉलीवुड के कई दिग्गज अदाकारों के कपड़े डिजाइन किए थे। हालाँकि दुकान नुकसान में आने की वजह से कुछ समय बाद बंद हो गई, जिसके बाद 52 साल की उम्र में वो चल बसे। पति के जाने के बाद सारी जिम्मेदारियां दीना पर आ गईं। जी हाँ और उस वक्त उनके 3 छोटे बच्चे थे।

ऐसे में उन्होंने घर के साथ-साथ बाहर काम भी किया। वो रोज सुबह बच्चों को पड़ोसी के घर छोड़कर काम पर निकल जातीं। घर चलाने के कारण दीना का ज्यादा समय उनके बच्चों के साथ नहीं बीत पाया। आज दीना पाठक की दोनों बेटियां आज बॉलीवुड का बड़ा चेहरा हैं। उनकी बेटी रत्ना पाठक ने नसीरुद्दीन शाह की पत्नी हैं, वहीं सुप्रिया ने एक्टर पंकज कपूर से शादी की। दीना की आखिरी फिल्म पिंजर थी।

बहन संग एयरपोर्ट पर स्पॉट हुए आर्यन खान, व्यवहार देख दीवाने हुए फैंस

इंगेजमेंट सेरेमनी में पहुंचे ऋतिक और सबा, ट्विनिंग देखकर खुश हुए फैंस

हेमा मालिनी से लेकर आलिया भट्ट तक ने दी रेखा को जन्मदिन की शुभकामनांए

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -