16 साल की उम्र में राजेश खन्ना को दिल दे बैठी थीं डिंपल, सनी देओल से जुड़ चुका है नाम
16 साल की उम्र में राजेश खन्ना को दिल दे बैठी थीं डिंपल, सनी देओल से जुड़ चुका है नाम
Share:

बॉलीवुड में अपने बेहतरीन अभिनय से सभी का दिल जीत चुकीं हैं डिंपल कपाड़िया का आज जन्मदिन है। डिंपल कपाड़िया आज अपना 64वां जन्मदिन मना रहीं हैं। डिंपल कपाड़िया को लोगों से बहुत प्यार मिला है और आज भी वह फिल्मों में एक्टिव हैं। डिंपल कपाड़िया ने अपने करियर की शुरुआत फिल्म बॉबी से की थी। इस फिल्म में काम करने के बाद वह सुपरहिट हो गईं और उसके बाद उन्हें ढेर सारी फिल्मों के प्रस्ताव मिले। डिंपल ने राजेश खन्ना के साथ शादी की थी। जी दरअसल राजेश एक इवेंट के लिए गुजरात गए थे।

वहीँ यहाँ अहमदाबाद के स्पोर्ट्स क्लब में डिंपल कपाड़िया से उनकी पहली मुलाकात हुई।कहा जाता है राजेश खन्ना इस इवेंट में बतौर चीफ गेस्ट आए थे। पहली नजर में डिंपल को देखकर राजेश अपना दिल दे बैठे और दूसरी तरफ डिंपल, राजेश खन्ना की बहुत बड़ी फैन थीं। उसके बाद दोनों ने एक-दूजे से दोस्ती की और उसके बाद दोनों का अफेयर तीन साल तक चला। वहीँ अफेयर के बाद साल 1973 में दोनों ने शादी रचा ली। कहा जाता है उस समय डिंपल महज 16 साल की थी और राजेश खन्ना उनसे 15 साल बड़े थे।

वहीँ शादी के बाद दोनों के बीच सब कुछ अच्छा रहा लेकिन शादी के 10 साल बाद डिंपल राजेश से अलग रहने लगी। कहते हैं दोनों के बीच अनबन चलती रही, लेकिन दोनों ने कभी तलाक नहीं लिया। आपको बता दें कि डिंपल का नाम सनी देओल से जुड़ चुका है। जी दरअसल दोनों को कई बार साथ देखा गया था और उसी के बाद दोनों के अफेयर के चर्चे होने लगे, हालाँकि दोनों ने कभी इस पर कुछ नहीं कहा। डिंपल के करियर के बारे में बात करें तो उन्होंने अपने 5 दशक लंबे करियर में करीब 85 फिल्मों में अभिनय किया। इस लिस्ट में 'अर्जुन', 'एतबार', 'काश', 'राम लखन', 'बीस साल बाद', 'बंटबारा', 'प्रहार', 'अजूबा', 'नरसिम्हा', 'गर्दिश', 'क्रांतिवीर', 'दिल चाहता है', 'बीइग सायरस', 'दबंग', 'कॉकटेल','पटियाला हाउस', 'फाइंडिंग फैनी' जैसी सफल फ़िल्में शामिल हैं।

आंध्र प्रदेश में 20 जून तक बढ़ाया गया कोरोना कर्फ्यू, 2 घंटे बढ़ाई छूट

मध्यप्रदेश में संक्रमण दर 1% से नीचे और रिकवरी रेट 97।8% हो गई है: नरोत्तम मिश्रा

कोरोना काल के बीच तिहाड़ जेल से छोड़े गए 4000 कैदी, क्राइम को रोकने के लिए पुलिस ने बनाया ये प्लान

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -