ट्विटर पर ट्रेंड हो रहा था 'दिलजीत कित्थे आ', सिंगर ने दिया यह जवाब
ट्विटर पर ट्रेंड हो रहा था 'दिलजीत कित्थे आ', सिंगर ने दिया यह जवाब
Share:

ट्विटर पर 'दिलजीत कित्थे आ' ट्रेंड हो रहा है और अब इसके बाद पंजाबी सिंगर ने फैंस को जवाब भी दे डाला है। जी दरअसल बीते शुक्रवार को सुबह कंगना रनौत ने किसान आंदोलन को लेकर एक ट्वीट किया था। इस ट्वीट में उन्होंने दिलजीत को निशाने पर लिया था और उसी के बाद दिलजीत के फैंस दिलजीत से पूछने लगे थे 'दिलजीत कित्थे आ'। देखते ही देखते यह ट्रेंड होने लगा और इसे ट्रेंड होते देख दिलजीत ने फैंस को जवाब दिया। उन्होंने एक ट्वीट कर लिखा, 'सुबह उठ के जिम लाया। फेर सारा दिन काम कित्ता।।।अब मैं सोने लगा हूं। लो पढ़ लो मेरा शेड्यूल।'

वैसे आपको याद हो तो बीते शुक्रवार को कंगना रनौत ने ट्वीट करते हुए लिखा था, 'समस्या सिर्फ वे लोग नहीं हैं बल्कि हर वह व्यक्ति इसके लिए जिम्मेदार है, जो किसानों के लिए बने कानूनों का विरोध कर रहा है। उन्हें पता है कि यह कानून कितने अहम हैं, इसके बाद भी वे किसानों को उकसाने के काम में जुटे हैं। हिंसा भड़का रहे हैं और भारत बंद को बढ़ावा दे रहे हैं।' इसके अलावा कंगना रनौत ने ट्वीट करते हुए लिखा था कि, 'दिलजीत दोसांझ और प्रियंका चोपड़ा जैसे लोग किसानों को भ्रमित कर रहे हैं और उन्हें आंदोलन के लिए जुटा रहे हैं। ऐसे लोगों को भारत का लेफ्ट मीडिया भी प्रोत्साहित करेगा और उन्हें सम्मान देगा।'

इसी के साथ कंगना ने यह भी अपने ट्वीट में लिखा था, 'मैंने वह बात कही जो आज इंटेलिजेंस की राय है, लेकिन कुछ लोगों ने ट्रेंड किया कि दिलजीत ने कंगना को पेल दिया। इसका अर्थ यह है कि दिलजीत ने कंगना का रेप कर दिया। यह ट्रेंड लिबरल्स ने एक सिंगल महिला के खिलाफ चलाया है। इसके अलावा कुछ चीयरलीडर्स भी थे, जो इस पर तालियां बजा रहे थे। मैं आप सबको देख रही हूं।' उनके इन सभी ट्वीट्स का जब दिलजीत ने कोई जवाब नहीं दिया तो फैंस 'दिलजीत कित्थे आ' पूछने लगे और देखते ही देखते यह ट्रेंड बन गया। वैसे अब दिलजीत ने अपने फैंस को बता दिया है कि वह दिनभर क्या करते हैं।

शरद पवार के 80वें जन्मदिन के मौके पर शुरू होगा ऑनलाइन मंच ‘महाशरद’

पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर लगा ब्रेक, जानिए क्या है आज के भाव

घर में मृत मिली यह मशहूर एक्ट्रेस, नाक से बह रहा था खून

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -