Desi Crew ने की पोस्ट, जल्द आएगा दिलजीत का नया गाना
Desi Crew ने की पोस्ट, जल्द आएगा दिलजीत का नया गाना
Share:

दिलजीत दोसांझ इन दिनों सुर्ख़ियों में हैं यह तो आप जानते ही होंगे। दिलजीत एक मशहूर गायक है और आज उनके लाखों लोग फैन हैं। वहीं इन दिनों वह किसानों का समर्थन कर रहे हैं और उनके लिए लगातार लड़ भी रहे हैं। वैसे दुनियाभर के लाखो लोग दिलजीत के फैन हैं और उनके गाने से लेकिन उनकी एक्टिंग तक को पसंद करते हैं। आप सभी को याद हो तो बीते दिनों उनके एल्बम GOAT ने धमाल मचाया था। उस दौरान GOAT को जमकर प्यार मिला था।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Desi Crew (@desi_crew)

वहीं अब उनके नए गाने के बारे में पता चला है। आप देख सकते हैं हाल ही में Desi Crew ने एक पोस्ट की है जिसमे उन्होंने कैप्शन में लिखा है- 'Dosanjhaan Aala Naam Dila Uttey Likhya Khaasa Jor Lagju Mitaun Waaste @diljitdosanjh' इससे यह पता चल रहा है कि उनका नया गाना आने वाला है जो Desi Crew ने लिखा है। वैसे आपको याद हो तो बीते दिनों ही उन्होंने एक धार्मिक गाना रिलीज किया था जिसका नाम पैगम्बर था।

वैसे वह जल्द ही फिल्म जोड़ी में दिखाई देने वाले हैं जिसमे उनके साथ निम्रत खैरा नजर आएंगी। अब बात करें किसानों के समर्थन के बारे में तो बीते दिनों ही उन्होंने पिज़्ज़ा खाने वाले किसानों को ट्रोल करने वालों को जवाब दिया था। उस दौरान उन्होंने एक ट्वीट किया था और लिखा था- ''जब किसान जहर खा रहा था तब तुम्हारे मुंह से कोई सवाल नहीं निकला और आज जब वो पिज्जा खा रहे हैं तो तुम सवाल पूछ रहे हो ?'' वैसे दिलजीत पूरे दिल से किसानों के समर्थन में हैं और वह अब तक 1 करोड़ का दान भी दे चुकें हैं।

किसानों के समर्थन में आईं सोनम बाजवा, शेयर की पोस्ट

तितलियाँ गाने को मिले 200 मिलियन व्यूज, हार्डी संधु ने जताई ख़ुशी

असीम रियाज के गाने 'वहम' का टीजर देख हिमांशी खुराना ने किया यह कमेंट

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -