बड़ी खबर! दिलीप कुमार के निधन के चलते स्थगित हुई केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक
बड़ी खबर! दिलीप कुमार के निधन के चलते स्थगित हुई केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक
Share:

नई दिल्ली: केंद्रीय कैबिनेट की बुधवार को होने वाली बैठक स्थगित कर दी गई है। इसके साथ-साथ आर्थिक मामलों की मंत्रिमंडलीय समिति की बैठक भी निरस्त कर दी गई। सूत्रों से प्राप्त हुई खबर के अनुसार, फिल्म सुपरस्टार दिलीप कुमार के निधन की वजह से प्रातः 11 बजे होने वाली इन बैठकों को स्थगित किया गया है। लंबी बीमारी के पश्चात् दिलीप कुमार का आज प्रातः मुंबई के एक हॉस्पिटल में देहांत हो गया, वह 98 साल के थे। दादा साहब फाल्के, पद्म भूषण तथा पद्म विभूषण जैसे अनेक सम्मानों से सम्मानित किए गए दिलीप कुमार वर्ष 2000 में राज्यसभा के सदस्य भी निर्वाचित हुए थे। 

केंद्रीय कैबिनेट विस्तार आज:-
केंद्रीय कैबिनेट का आज शाम 6 बजे विस्तार होना है, जिसमें कई बड़े परिवर्तनों की उम्मीद की जा रही है। मंत्रिमंडल विस्तार से पहले केंद्रीय मंत्रीमंडल की ये मीटिंग बहुत महत्वपूर्ण मानी जा रही थी। सूत्रों के अनुसार, कैबिनेट नए परिवर्तन के पश्चात् सबसे युवा मंत्रिमंडल हो सकता है। बताया जा रहा है कि प्रधानमंत्री मोदी के मंत्रियों की औसतन आयु सबसे कम होगी। इसके साथ ही महिलाओं को भी नए कैबिनेट में जगह दी जाएगी।

प्रधानमंत्री मोदी ने जताया शोक:-
पीएम नरेंद्र मोदी ने फिल्म एक्टर दिलीप कुमार के निधन पर आज प्रातः शोक व्यक्त किया तथा कहा कि उनका जाना हमारे सांस्कृतिक जगत के लिए क्षति है। प्रधानमंत्री मोदी ने ट्वीट किया, "दिलीप कुमार जी को फिल्म जगत के दिग्गज के रूप में याद किया जाएगा। वह एक अद्वितीय प्रतिभा के धनी थे तथा इस कारण सभी पीढ़ियों के ऑडियंस के चहेते थे। उनका निधन हमारी सांस्कृतिक दुनिया के लिए क्षति है। उनके परिवार, मित्रों और असंख्य चाहने वालों के प्रति मेरी संवेदनाएं।"

राजनाथ सिंह से लेकर राहुल गांधी तक सभी बड़े नेताओं ने दिलीप कुमार के निधन पर जताया शोक

कैबिनेट विस्तार से ठीक पहले केंद्र ने बनाया नया मंत्रालय, जानिए क्या काम करेगा 'मिनिस्‍ट्री ऑफ को-ऑपरेशन'

मंत्रिमंडल विस्तार 2021: केंद्रीय मंत्रिमंडल में आज फेरबदल की है उम्मीद

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -