दिलीप कुमार का पुश्तैनी घर खरीदेगी खैबर पख्तूनख्वा सरकार
दिलीप कुमार का पुश्तैनी घर खरीदेगी खैबर पख्तूनख्वा सरकार
Share:

पेशावर : खैबर पख्तूनख्वा की प्रांतीय सरकार ने बंटवारे से पहले बनीं 25 इमारतों को खरीदने का फैसला किया है। इनमें बॉलीवुड के शोमैन राज कपूर और ट्रेजडी किंग दिलीप कुमार के पुश्तैनी घर भी शामिल हैं। इन इमारतों को राष्ट्रीय धरोहर घोषित किया जा चुका है।

दिलीप कुमार और राज कपूर का घर शामिल 
जानकारी अनुसार राज कपूर का पुश्तैनी घर किस्सा ख्वानी बाजार क्षेत्र में है। इस घर को कपूर हवेली के नाम से जाना जाता है। इसे 1918 से 1922 के बीच राज कपूर के दादा दीवान बशेश्वरनाथ कपूर ने बनवाया था। राज कपूर और उनके चाचा त्रिलोक कपूर का जन्म इसी घर में हुआ था। प्रांतीय सरकार इसे राष्ट्रीय धरोहर घोषित कर चुकी है। प्रसिद्ध अभिनेता दिलीप कुमार का 100 साल पुराना पुश्तैनी घर भी प्रांत के इसी हिस्से में स्थित है। इसे 2014 में नवाज शरीफ सरकार के समय राष्ट्रीय धरोहर घोषित किया गया था।

25 इमारतों के लिए आया बजट 
प्राप्त जानकारी अनुसार प्रांतीय सरकार ने ऐसी ऐतिहासिक 25 इमारतों को खरीदने के लिए 61 करोड़ रुपये का बजट तय किया है। पुरातत्व विभाग को इन इमारतों के टिकाऊपन पर रिपोर्ट तैयार करने के लिए 70 लाख रुपये का अनुदान दिया जाएगा। रिपोर्ट की मंजूरी के बाद इन्हें खरीदने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। यहां कुल 77 इमारतें ऐसी हैं जिन्हें राष्ट्रीय धरोहर घोषित किया जा चुका है। इनमें से 52 इमारतें पहले से ही सरकार के मालिकाना हक में हैं, जबकि 25 इमारतों पर निजी लोगों का स्वामित्व है।

इस हिट कॉमेडी फिल्म के सीक्वल में काम करना चाहते हैं रणवीर सिंह

राजकपूर और दिलीप कुमार की राष्ट्रीय धरोहर बिकने को है तैयार

Zero : चुनौती भरा था आफिया का किरदार, कई मुश्किलें आयी अनुष्का के सामने

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -