अर्जुन कपूर के साथ नजर आएंगी रकुल प्रीत सिंह, 'दिल है दीवाना' में दिखेगा दोनों का जलवा
अर्जुन कपूर के साथ नजर आएंगी रकुल प्रीत सिंह, 'दिल है दीवाना' में दिखेगा दोनों का जलवा
Share:

बॉलीवुड के जाने माने मशहूर अभिनेता अर्जुन कपूर तथा रकुल प्रीत सिंह अभिनीत भूषण कुमार की टी-सीरीज के नवीनतम सिंगल 'दिल है दीवाना' के साथ थिरकने के लिए तैयार हो जाइए। रोमांटिक डांस ट्रैक, जिसे हाल ही में डायरेक्टर जोड़ी राधिका राव तथा विनय सप्रू द्वारा मुंबई में शूट किया गया था, आपको इसकी अपबीट ट्यून्स पर थिरकने पर विवश कर देगा। तनिष्क बागची द्वारा कम्पोज किया गया तथा शब्बीर अहमद द्वारा लिखा गया 'दिल है दीवाना', औरंगजेब की को-स्टार जारा खान के साथ अर्जुन कपूर को एक बार फिर से मिलाने का जरिया बना है। 

वही दर्शन रावल की मदद से जारा इस गाने में अपनी खुबसूरत आवाज से सभी का मन मोह लेंगी। नए सिंगल के बारे में चर्चा करते हुए भूषण कुमार बोलते हैं, "'दिल है दीवाना' एक ऐसा डांस गाना है, जिसकी बीट्स बेशक आपको थिरकने पर विवश कर देंगी। इस जबरदस्त म्यूजिक वीडियो में अर्जुन तथा रकुल बहुत ही उत्तेजित और सक्रीय दिखाई दे रहे हैं। मुझे आशा है कि दर्शक इस गाने को बहुत पसंद करेगी।" 

गाने के बारे में चर्चा करते हुए डायरेक्टर राधिका राव तथा विनय सप्रू बोलते हैं, "हमारे गाने तथा मूवीज में सामान्य रूप से परियों की दुनिया होती है, किन्तु 'दिल है दीवाना' के साथ हमने इस दुनिया में परिवर्तन करते हुए इसमें 2.O वर्शन का तड़का लगाया है, जो कुछ अलग होने के साथ ही उत्कृष्ट परियों की कहानी है।" उन्होंने आगे कहा, 'हम कहानी में अर्जुन और रकुल को पाकर बहुत खुश हैं, क्योंकि वे दोनों हमारी कहानी की इस दुनिया में पूरी तरह से फिट हैं। जिन बारीकियों से अर्जुन अपनी परफॉर्मेंस देते हैं, उन्होंने वास्तव में एक एक्टर के रूप में हमें बहुत प्रभावित किया है।

माँ की फिल्म के गाने में डांस करती हुई नजर आई न्यासा देवगन, वीडियो हुआ वायरल

मलाइका ने शेयर की अपनी अंगूठी की तस्वीर तो बोले फैंस- "सगाई की बधाईयां.."

KKR की हैरतअंगेज हार ने तोड़ा शाहरुख खान का दिल, ट्वीट कर फैंस से कह डाली ये बात

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -