भागवत के डीएनए वाले बयान पर बोले दिग्विजय- ''लव जिहाद' के खिलाफ कानून का क्या फायदा?'
भागवत के डीएनए वाले बयान पर बोले दिग्विजय- ''लव जिहाद' के खिलाफ कानून का क्या फायदा?'
Share:

भोपाल: राष्ट्रीय स्वंयसेवक संघ प्रमुख मोहन भागवत के डीएनए वाले बयान पर हाल ही में कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने तंज कसा है। जी दरअसल दिग्विजय सिंह ने एक बयान देकर मोहन भागवत पर निशाना साधा है। उन्होंने पूछा है, ''अगर हिन्दू-मुस्लिम सबका डीएनए एक ही तो इस हिसाब से मोहन भागवत और ओवैसी का डीएनए भी एक ही होगा।'' जी दरअसल उन्होंने कहा, 'अगर हिंदुओं और मुसलमानों का डीएनए एक ही है, तो धर्म परिवर्तन के खिलाफ कानून का क्या फायदा?।'

आप सभी को बता दें कि बीते दिनों ही आरएसएस चीफ मोहन भागवत ने कहा था, ''भारत में रहने वाले सभी लोगों का डीएनए एक है, भले ही वे किसी भी धर्म के हों। वह राष्ट्रीय मुस्लिम मंच द्वारा गाजियाबाद में 'हिन्दुस्तानी प्रथम, हिन्दुस्तान प्रथम' विषय पर आयोजित एक कार्यक्रम में बोल रहे थे।'' ऐसे में अब मोहन भागवत के इसी बयान पर दिग्विजय सिंह ने मध्य प्रदेश के सीहोर में तंज कसते हुए कहा, ''अगर हिंदुओं और मुसलमानों का डीएनए एक ही है, तो धर्म परिवर्तन के खिलाफ कानून का क्या मतलब? 'लव जिहाद' के खिलाफ कानून का क्या फायदा? तो इसका मतलब है कि मोहन भागवत और ओवैसी का डीएनए एक ही है।''

जी दरअसल, मुस्लिम राष्ट्रीय मंच की तरफ से आयोजित एक कार्यक्रम में बीते 4 जुलाई को मोहन भागवत ने कहा था कि, ''हिंदू-मुस्लिम एकता भ्रामक है क्योंकि वे अलग-अलग नहीं, बल्कि एक हैं। पूजा करने के तरीके के आधार पर लोगों में भेद नहीं किया जा सकता।'' इसके अलावा उन्होंने राजनीति को एकता खत्म करने का हथियार बताते हुए कहा कि, ''भारत में रहने वाले सभी लोगों का डीएनए एक है, भले ही वे किसी भी धर्म के हों और मुसलमानों को ''डर के इस चक्र'' में नहीं फंसना चाहिए कि भारत में इस्लाम खतरे में है। उन्होंने यह भी कहा कि जो लोग कहते हैं कि मुसलमान इस देश में नहीं रह सकते, वे हिंदू नहीं हैं।''

जानिए कौन हैं मनसुख मंडाविया ? जिन्हे 'कोरोना' के नाजुक समय में PM ने बनाया स्वास्थ्य मंत्री

दुनिया की सबसे छोटी गाय!, दिखती है खिलौने जैसी

PROMO: 'सुपर डांस चैप्टर 4' के सेट पर फूट-फूटकर रोईं काजोल की माँ

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -