दिग्विजय सिंह ने रचाई शादी, अमृता के हुए राघौगढ़ के दिग्गी राजा
दिग्विजय सिंह ने रचाई शादी, अमृता के हुए राघौगढ़ के दिग्गी राजा
Share:

नई दिल्ली : कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह और राष्ट्रीय स्तर की टेलिविजन एंकर अमृता राय विवाह बंधन में बंध गए। इस दौरान दोनों ने हिंदू रीति से विवाह किया। अमृता ने स्वयं फेसबुक पर अपनी बातें शेयर करते हुए लिखा कि उन्होंने और दिग्विजयसिंह ने हिंदू रीति-रिवाज से विवाह कर लिया। मिली जानकारी के अनुसार डेढ़ वर्ष पूर्व अमृता और दिग्विजय सिंह के संबंधों से जुड़ी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुई थीं। 

जिसके बाद दोनों ने एक दूसरे को लेकर खुलासा किया था। दिग्विजय सिंह द्वारा अपने रिश्ते को स्वीकार कर कहा गया कि वे समय पर विवाह कर लेंगे। उल्लेखनीय है कि दिग्विजयसिंह की पत्नी का निधन हो गया था। दिग्विजय के इस विवाह के पूर्व उनके बेटे का विवाह हुआ था, अमृता के पहले पति आनंद प्रधान भी पत्रकार और प्रोफेसर रहे हैं। उनसे तलाक लेने के बाद अमृता ने दिग्विजय से विवाह का निर्णय लिया। 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -