कृषि मंत्री कमल पटेल पर भड़के दिग्विजय सिंह
कृषि मंत्री कमल पटेल पर भड़के दिग्विजय सिंह
Share:

भोपाल: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने बीते शनिवार को राज्य के कृषि मंत्री कमल पटेल पर राज्य के किसानों को गैर-प्रमाणित बीज उपलब्ध कराने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा, 'किसानों को गुणवत्तापूर्ण बीज उपलब्ध नहीं कराया जा रहा है।' इसी के साथ उन्होंने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को एक पत्र लिखा। यह पत्र उन्होंने बीते शनिवार को लिखा और इस पत्र में कहा, 'वह (पटेल) भ्रष्टाचार में लिप्त हैं राज्य में असत्यापित बीज बेचने में शामिल लोगों से पैसे ले रहे हैं।'

इसी के साथ उन्होंने आगे कहा कि उन्हें राज्य के कृषि मंत्री पर कोई भरोसा नहीं है। सिंह ने अपने पत्र में मुख्यमंत्री से इस मामले को देखने का आग्रह किया है। इसी के साथ दिग्विजय सिंह ने यह भी कहा, 'आप (चौहान) हमेशा अपना परिचय किसान पुत्र के रूप में देते हैं, इसलिए आपको तुरंत इस मुद्दे पर गौर करना चाहिए किसानों को अप्रमाणित बीज उपलब्ध कराना बंद करना चाहिए।' इसके अलावा उन्होंने शिवराज सिंह चौहान से किसानों की खातिर राज्य के बीजों की जांच कृषि विभाग से करवाने का भी आग्रह किया। आगे उन्होंने यह भी कहा, 'राज्य के कृषि मंत्री के रूप में उनके कार्यकाल के दौरान, यह सुनिश्चित करने के लिए एक एजेंसी की स्थापना की गई थी कि किसानों को केवल गुणवत्ता वाले बीज मिलें।'

वहीं आगे उन्होंने यह भी कहा, 'कृषि मंत्री के रूप में मेरे कार्यकाल के दौरान बीज कृषि निगम की स्थापना किसानों को गुणवत्तापूर्ण बीज प्रदान करने के उद्देश्य से की गई थी। हमने इसे (बीज निगम) कृषि विश्वविद्यालय से जोड़ा था, ताकि राज्य में फसलों को बेहतर बनाने के लिए अच्छी गुणवत्ता वाले बीज उगाए जा सकें।'

संदीप महादेव का उत्पीड़न तत्काल नहीं रोका गया तो गंभीर परिणाम होंगे: चंद्रबाबू नायडू

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री जगन मोहन रेड्डी ने कैबिनेट बैठक बुलाने का किया फैसला

मेघालय में कोरोना वायरस ने ली दो लोगों की जान

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -