दिग्विजय सिंह और कमलनाथ पर भड़के नरोत्तम मिश्रा, कहा- 'उनकी सरकारें सबसे भ्रष्ट थीं'
दिग्विजय सिंह और कमलनाथ पर भड़के नरोत्तम मिश्रा, कहा- 'उनकी सरकारें सबसे भ्रष्ट थीं'
Share:

जबलपुर: मध्य प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने एक बार फिर से राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह को निशाने पर लिया है। उन्होंने आज यानी शुक्रवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान उन्होंने कहा कि, 'राज्य में दिग्विजय सिंह और कमलनाथ की सरकार सबसे भ्रष्ट थी।' आगे प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्होंने राज्य में नक्सलियों के प्रभाव के बारे में बात करते हुए कहा कि, 'उनके कार्यकाल के दौरान नक्सल गतिविधियों में काफी कमी आई है।'

इसी के साथ उन्होंने कहा, 'दिग्विजय सिंह के कार्यकाल के दौरान कांग्रेस नक्सलियों के हमलों को रोकने में असमर्थ थी। इस तरह के हमले उनके शासन में बढ़ गए थे। वो उनकी किसी भी गतिविधि को सफल नहीं होने देंगे।' वहीं इस दौरान उन्होंने इसे लेकर राज्य के सभी नागरिकों से चिंता नहीं करने की अपील की। आगे उन्होंने किसानों के आंदोलन के बारे में भी बात की। उन्होंने कहा, ' टुकडे टुकडे गैंग केवल आशंकाओं के आधार पर अभियान चला रहा है। पहले, उन्होंने नागरिकता संशोधन कानून (CAA) के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया और अब कृषि कानून के खिलाफ कर रहे हैं। यह गिरोह सफल नहीं होगा।' इसके अलावा उन्होंने आने वाले बंगाल चुनाव पर प्रतिक्रिया दी और कहा, '

राज्य में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी कोयला माफिया और ड्रग माफियाओं को संरक्षण दे रही हैं। मुझे उम्मीद है कि वह फिर से राज्य की मुख्यमंत्री नहीं बनेंगी।' वैसे यह पहली बार नहीं है जब नरोत्तम मिश्रा ने खुलकर किसी विषय के बारे में बात की हो वह इसके पहले भी कई इस तरह के बयान दे चुके हैं जो विरोधियों के खिलाफ रहे हैं।

बंगाल सरकार को सुप्रीम कोर्ट का नोटिस, भाजपा नेताओं की याचिका पर मांगा जवाब

कोरोना की चपेट में आए उत्तराखंड के सीएम त्रिवेंद्र रावत, लोगों से की ये अपील

सीएम केजरीवाल ने भाजपा को बताया भ्रष्टाचारी, कहा- CWD घोटाले से बड़ा है MSD घोटाला

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -