अशोक गहलोत के लिए 'दिग्गी राजा' ने छोड़ा मैदान ! नहीं लड़ेंगे कांग्रेस अध्यक्ष का चुनाव
अशोक गहलोत के लिए 'दिग्गी राजा' ने छोड़ा मैदान ! नहीं लड़ेंगे कांग्रेस अध्यक्ष का चुनाव
Share:

नई दिल्ली: कांग्रेस के दिग्गज नेता और पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह कांग्रेस अध्यक्ष पद की दौड़ से बाहर हो गए हैं। उन्होंने शुक्रवार (23 सितम्बर) को इस संबंध में जानकारी दी है। हालांकि, उन्होंने यह भी कहा है कि वह पार्टी की ओर से दिए गए हर तरह के निर्देशों का पालन करेंगे। इससे पहले कयास लगाए जा रहे थे कि दिग्गी राजा कांग्रेस के सर्वोच्च पद के लिए दावेदारी पेश कर सकते हैं। शनिवार से कांग्रेस में नामांकन की प्रक्रिया आरंभ हो रही है। फिलहाल, राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत की ओर से ही आधिकारिक रूप से चुनाव में उतरने की बात कही गई है।

जबलपुर में आयोजित की गई एक प्रेस वार्ता में दिग्विजय सिंह ने कहा है कि वह कांग्रेस अध्यक्ष का चुनाव नहीं लड़ेंगे, मगर पार्टी निर्देशों को मानेंगे। हाल ही एक चैनल के साथ बात करते हुए भी उन्होंने कहा था कि अभी तक इसे लेकर कोई चर्चा नहीं हुई है। उन्होंने कहा कि, 'ना चर्चा हुई है, न होगी और न मैंने वक़्त मांगा है।' दिल्ली दौरे को लेकर दिगिवजय सिंह ने कहा कि वह भारत जोड़ो यात्रा से जुड़ी एक बैठक में शामिल होने के लिए दिल्ली आए हुए हैं। दिग्गी राजा द्वारा नाम वापस लेने को लेकर सियासी गलियारों में यह कहा जा रहा है कि, दिग्विजय सिंह ने अशोक गहलोत का रास्ता साफ करने के लिए अपने पैर पीछे खींच लिए हैं । 

बता दें कि, शुक्रवार को मुख्यमंत्री गहलोत ने भी स्पष्ट कर दिया है कि वह अध्यक्ष पद का चुनाव लड़ेंगे। इसके साथ राजस्थान कांग्रेस में भी बदलाव के बादल छाते दिखाई दे रहे हैं। दरअसल, यदि गहलोत पार्टी की कमान संभालते हैं, तो उन्हें राजस्थान की कुर्सी छोड़नी होगी। वहीं, गुरुवार को पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने भी स्पष्ट कर दिया है कि पार्टी में 'एक व्यक्ति एक पद' का नियम चलेगा। अटकलें लगाई जा रही हैं कि पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट राजस्थान के मुख्यमंत्री बन सकते हैं। 

मुख्यमंत्री बनाने के बाद भी सचिन पायलट का 'रिमोट' अपने हाथ में रखेंगे अशोक गहलोत !

झूठी मेडिकल रिपोर्ट दिखाकर जमानत लेने की फ़िराक में थे 'कट्टर ईमानदार' सत्येंद्र जैन, ED ने दबोचा

'मेरे आने से लालू-नीतीश के पेट में दर्द हो रहा है', बिहार में गरजे अमित शाह

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -