भाजपा नेताओं के खिलाफ FIR दर्ज करवाएंगे दिग्विजय सिंह, खुद दिया ये बयान
भाजपा नेताओं के खिलाफ FIR दर्ज करवाएंगे दिग्विजय सिंह, खुद दिया ये बयान
Share:

भोपाल: मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने अब भाजपा नेताओं के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। बृहस्पतिवार को दिग्विजय सिंह ने ट्वीट करते हुए लिखा कि भाजपा नेता सोशल मीडिया पर देश भर में कांग्रेस नेताओं के एडिटेड वीडियो वायरल करते हैं। ऐसे नेताओं के खिलाफ वह जल्द FIR दर्ज करवाएंगे।

ट्वीट में दिग्विजय ने आगे लिखा, 'बीजेपी हमारे वक्तव्यों को एडिट कर बदनाम करती हैं। यह इसका ज्वलंत उदाहरण है। क्या यह जुर्म नहीं है? कानूनी सलाह लेकर मैं जिन भारतीय जनता पार्टी नेताओं ने इसे प्रचारित किया है उनके खिलाफ FIR भी करूंगा तथा मानहानि का दावा भी करूंगा। तत्पश्चात, दिग्विजय सिंह ने एक और ट्वीट किया। इसमें उन्होंने लिखा कि पूरे देश में कांग्रेस नेताओं के खिलाफ इसी प्रकार आधे-अधूरे वीडियो चलाकर बीजेपी नेता कांग्रेस के खिलाफ माहौल तैयार करते हैं, अपनी सियासत चमकाने के लिए झूठ फैलाने का काम करते हैं, किन्तु अब झूठ फैलाने वाले सभी बीजेपी नेता तथा समर्थकों के खिलाफ कांग्रेस पुलिस में मुकदमा दर्ज करवाएंगी।'

वही हाल ही में कुछ दिन पहले सोशल मीडिया पर दिग्विजय सिंह ने बिहार की एक तस्वीर खरगोन हिंसा का बताकर उसे ट्वीट कर दिया था। हालांकि बाद में गलती का एहसास होने पर उन्होंने उस ट्वीट को डिलीट भी कर दिया था किन्तु गृह मंत्री से लेकर सीएम तक ने दिग्विजय सिंह पर हमला बोला था। इसके बाद दिग्विजय सिंह के खिलाफ FIR भी दर्ज कर ली गई थी। अब दिग्विजय सिंह उसी आधार पर बीजेपी नेताओं के खिलाफ FIR करने की बात बोल रहे हैं।

'राहुल गांधी को 1000 रुपये जुर्माना दे...', RSS नेता को कोर्ट ने दिया आदेश

पिंक फ्लोरल ड्रेस में नुसरत ने बढ़ाई फैंस की धड़कनें

उपचुनाव सीट पर CM धामी ने किए ये 10 बड़े ऐलान

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -