दिग्विजय सिंह बोले- अगर मोदी के खिलाफ खड़े राहुल का समर्थन नहीं कर सकते, तो कांग्रेस में क्यों हैं ?
दिग्विजय सिंह बोले- अगर मोदी के खिलाफ खड़े राहुल का समर्थन नहीं कर सकते, तो कांग्रेस में क्यों हैं ?
Share:

भोपाल: कांग्रेस के दिग्गज नेता और मध्य प्रदेश के पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह ने केंद्र में मोदी सरकार और यूपी में योगी सरकार के खिलाफ आक्रामक तरीके से आवाज बुलंद करने को लेकर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल और प्रियंका गांधी वाड्रा का पुरजोर समर्थन किया है. दिग्विजय सिंह ने कहा है कि राष्ट्रीय हितों से संबंधित और यूपी के मुद्दों को जिस आक्रामक रवैए के साथ राहुल और प्रियंका गांधी उठा रहे हैं, उसका वो पूरी तरह से समर्थन करते हैं. 

दिग्विजय सिंह ने यह भी कहा कि यदि कुछ नेता इसकी प्रशंसा नहीं कर सकते, तो वे अभी तक कांग्रेस में किसलिए मौजूद हैं. दिग्विजय सिंह ने एक लेख ट्विटर पर साझा करते हुए लिखा कि, 'मैं निजी तौर पर राहुल और प्रियंका गांधी के उस आक्रामक रवैए का समर्थन करता हूं जिसमें वो राष्ट्रीय और यूपी के हित से संबंधित मुद्दों को उठा रहे हैं. यदि कांग्रेस में कुछ नेता इसकी तारीफ नहीं कर सकते तो वे कांग्रेस में क्यों हैं?'

दिग्विजय सिंह ने कहा कि, 'कांग्रेस पार्टी में कोई भी उनका विरोधी नहीं है. यह धारणा हकीकत में आप लोगों से ज्यादा मीडिया में है. कांग्रेस में कौन लोग हैं, जो मोदी पर नरम रवैया अपनाना चाहते हैं, उनके मन में पार्टी के साथ या यदि उनके पास हिम्मत है तो वे सार्वजनिक रूप से बोलने की ताकत रखें.'

राजस्थान में दो बड़े भाजपा नेता गिरफ्तार, गहलोत सरकार को गिराने की साजिश करने का आरोप

जानें क्या है "सौर एपेक्स", 100 साल के जीवन में कर लेंगे 122,640,000 मील की यात्रा

कोरोना के चलते चुनाव होने पर चल रहे है पक्ष और विपक्ष के अपने तर्क: बिहार

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -