मुहर्रम पर ट्वीट कर ट्रोल हुए दिग्विजय सिंह
मुहर्रम पर ट्वीट कर ट्रोल हुए दिग्विजय सिंह
Share:

भोपालः कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह आए दिन विवादों में घिरते रहते हैं। उनका और विवाद का चोली दामन का साथ रहा है। इस बार वह अपने एक ट्वीट को लेकर ट्रोल हो गए। दरअसल उन्होंने मुहर्रम के मौके ऐसा ट्वीट किया कि वह ट्रोल हो गए। उन्होंने इस मौके पर लोगों को सलामी दे दी। एक तरफ जहां इस्लाम को मानने वाले इस दौरान मातम मना रहे थे, वहीं दिग्विजय इसे उत्सव के तौर पर ले रहे थे। एमपी के सीएम अपने इस ट्वीट के कारण पूरे सोशल मीडिया में ट्रोल होने लगे।

मंगलवार को मुहर्रम पर दिग्विजय सिंह के ऑफिशियल ट्विटर हैंडल से ट्वीट किया गया। इसमें कहा गया, 'सभी मुस्लिम भाईयों और बहनों को मुहर्रम के पावन अवसर पर हमारी सलाम'। हालांकि, इसके बाद कुछ लोगों ने तो इसपर उनका बहुत मजाक उड़ाया, लेकिन कुछ लोग इसे वोट बैंक की राजनीति पर ले गए। लोगों ने लिखना चालू कर दिया कि आप मुसलमानों के हिमायती हो, ऐसा हम तब तक नहीं मानेंगे, जब तक आप दो चार कोड़े खुद को नहीं मारोगे और उसका वीडिया नहीं अपलोड करोगे।

 

सभी मुस्लिम भाईयों और बहनों को मुहर्रम के पावन अवसर पर हमारी सलाम। गौरतलब है कि इस्लाम के चार पवित्र महीनों में शुमार मुहर्रम को मातम का महीना कहा जाता है। परंतु कांग्रेस नेता ने इसे पावन पर्व बता दिया। पैग़ंबर-ए-इस्‍लाम हज़रत मोहम्‍मद के नाती हज़रत इमाम हुसैन को इसी मोहर्रम के महीने में कर्बला की जंग (680 ईसवी) में परिवार और दोस्तों के साथ शहीद कर दिया गया था। इसी के मोके पर मातम मुहर्रम पर्व के रूप में मनायी जाती है।

विस चुनाव से पहले महाराष्ट्र में घमासान, BJP का दामन थामेंगे कांग्रेस-NCP के नेता

केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने पीओके पर दिया बड़ा बयान, कही यह बात

भारत में पाकिस्तान के पूर्व विधायक ने मांगी शरण, इमरान की पार्टी ने दिया यह बयान

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -