'चाह गई..', कांग्रेस अध्यक्ष पद से नाम वापस लेने के बाद दिग्विजय सिंह का ट्वीट
'चाह गई..', कांग्रेस अध्यक्ष पद से नाम वापस लेने के बाद दिग्विजय सिंह का ट्वीट
Share:

इंदौर: मध्य प्रदेश के पूर्व सीएम और कांग्रेस के दिग्गज नेता दिग्विजय सिंह पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के पद की दौड़ से बाहर हो गए हैं। उन्होंने शुक्रवार को ही चुनाव लड़ने से मना कर दिया गया था। पूर्व सीएम ने कहा था कि वो मल्लिकार्जुन खड़गे के प्रस्तावक बनेंगे। इसके बाद अब उन्होंने रहीम दास का एक दोहा ट्वीट किया है।  

दिग्विजय सिंह ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से ट्वीट करते हुए लिखा है कि, 'चाह गई चिंता मिटी, मनुआ बे परवाह, जाके कछु नहीं चाहिए, वे शाहन के शाह'। इस दोहे का मतलब होता है, जिन्हें कुछ नहीं चाहिए वो राजाओं के राजा हैं, क्योंकि उन्हें ना तो किसी चीज की चाह है, ना ही चिंता और मन तो बिल्कुल बेपरवाह है। कांग्रेस अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए शुक्रवार को नामांकन की अंतिम तारीख थी, इसके लिए दिग्विजय सिंह नामांकन दाखिल करने वाले थे, मगर अंतिम समय पर मल्लिकार्जुन खड़गे का नाम सामने आया और दिग्विजय ने अपना नाम वापस ले लिया। 

बता दें कि नामांकन के लिए दिग्विजय सिंह ने पूरी तैयारी कर ली थी, उसके बाद उन्हें पता चला कि मल्लिकार्जुन खड़गे भी नामांकन करने वाले हैं। बता दें कि मल्लिकार्जुन के साथ ही केरल से कांग्रेस के लोकसभा सांसद शशि थरूर और झारखंड के पूर्व कैबिनेट मंत्री केएन त्रिपाठी ने अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए नामांकन दाखिल किया है।

मातृभाषा ने मनाया हिन्दी महोत्सव 2022, कई राज्यों के साहित्यकार हुए शामिल

लाखो रुपये खर्च कर बनाया सर्वसुविधायुक्त आदर्श पोषण पुनर्वास केन्द्र

माता के पंडाल में दिखी कोरोना वारियर्स की मनमोहक झांकी, दर्शन करने पहुंच रहे भक्त

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -