पर्रिकर के धन्यवाद के जवाब में दिग्विजय ने किया ऐसा ट्वीट
पर्रिकर के धन्यवाद के जवाब में दिग्विजय ने किया ऐसा ट्वीट
Share:

नईदिल्ली। गोवा में भारतीय जनता पार्टी की सरकार काबिज होने के बाद अब अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव दिग्विजय सिंह ने कहा है कि गोवा के मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर को केंद्रीय मंत्री नीतिन गडकरी का धन्यवाद देना चाहिए। गडकरी ने ही राज्य में सरकार के गठन में उनकी सहायता की। कथित तौर पर दिग्विजय सिंह ने ट्वीट किया और लिखा कि राज्य के मुख्यमंत्री विधायकों की खरीदारी के लिए केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी को धन्यवाद दें।

साथ ही मनोहर पर्रिकर जनता से माफी मांगे क्योंकि उन्होंने राज्य की जनता को धोखा दिया है। उन्होंने ट्वीटर पर ट्वीट कर भाजपा का विरोध किया और लिखा कि पर्रिकर जी आप जनता से माफी मांग लीजिए। आपने सत्ता के लालच में जनता को ही धोखा दे दिया। उन्होंने लिखा कि यदि मनोहर पर्रिकर को किसी का धन्यवाद देना ही है तो उन्हें केंद्रीय मंत्री नीतिन गडकरी का धन्यवाद करना चाहिए।

गडकरी 12 मार्च की सुबह सत्ता के लिए जद्दोजहद कर रहे थे। दिग्विजय ने लिखा कि उन्होंने विधायकों की खरीद की। गौरतलब है कि पूर्व रक्षामंत्री पर्रिकर ने दिग्विजय सिंह को धन्यवाद दिया था जिस पर दिग्विजय ने ट्वीट कर लिखा कि मनोहर पर्रिकर ने भले ही मेरा धन्यवाद किया हो लेकिन उन्हें सरकार गठन के लिए गडकरी का धन्यवाद करना चाहिए।

दिग्विजय ने बनाई राहुल गांधी की कैबिनेट

मनोहर पर्रिकर ने कहा दिग्विजय सिंह को धन्यवाद

राम मंदिर बने किन्तु किसी अन्य धर्म स्थल को तोड़ कर नहीं - दिग्विजय सिंह

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -