नरोत्तम मिश्रा पर भड़के दिग्विजय सिंह
नरोत्तम मिश्रा पर भड़के दिग्विजय सिंह
Share:

दतिया: मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री, राज्यसभा सांसद और कांग्रेस की आंदोलन आयोजन समिति के अध्यक्ष दिग्विजय सिंह कांग्रेस कमेटी की अध्यक्षा सोनिया गांधी के निर्देश पर काम करने वाले है। जी दरअसल वह बीते 14 नवंबर से 29 नवम्बर तक देशव्यापी जन जागरण अभियान के अंतर्गत मध्यप्रदेश के अलग अलग जिलों में पद यात्रा, जन संवाद, रात्रि विश्राम व प्रभात फेरी के कार्यक्रमों में अपना योगदान दे रहे हैं। बीते 21 नवम्बर को देर रात वह दतिया पहुंचे थे। यहाँ वह ग्राम बिलौनी व खदरावनी में जन संवाद कार्यक्रम में शामिल हुए।

यहाँ उन्होंने दतिया विधानसभा क्षेत्र के उपरांय में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पूर्व जनपद अध्यक्ष रमेश चन्द्र उचाडिया के निवास पर रात्रि विश्राम किया। इस दौरान उन्होंने मध्यप्रदेश के गृह मंत्री और दतिया क्षेत्र के विधायक नरोत्तम मिश्रा पर ही अपना संबोधन केंद्रित रखा। जी दरअसल कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अपने नेता दिग्विजय सिंह से शिकायत की थी कि समूचे दतिया जिले के कांग्रेस कार्यकर्ताओं को चिन्हित करके उनके ऊपर पुलिसिया कार्रवाई की जा रही है। ऐसे में दिग्विजय सिंह ने बीती रात बिलौनी के जन संवाद से अपना रुख स्पष्ट करते हुए नरोत्तम मिश्रा को अपने भाषण में समझाइश देना शुरू किया। उन्होंने कार्यक्रम के दौरान कहा, 'गृह मंत्री राजनीति के स्तर को इतना नीचे न गिराए। मैं भी 10 साल मुख्यमंत्री रहा लेकिन कभी भी मैंने किसी बदले की भावना से भाजपा कार्यकर्ताओं को प्रताड़ित नही किया।'

आगे उन्होंने आरोप लगाया कि नरोत्तम मिश्रा गृह विभाग के मुखिया होने का नाज़ायज़ फायदा उठाते हुए कांग्रेस कार्यकर्ताओं को प्रताड़ित कर रहे हैं। इसी के साथ पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि वे हर परिस्थिति में कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ हैं और दतिया क्षेत्र के स्थानीय विधायक नरोत्तम मिश्रा को भी ये ध्यान रखना चाहिए कि बीजेपी सरकार हमेशा नही रहने वाली, और न ही वे हमेशा गृह मंत्री रहेंगे। वहीं इस दौरान उन्होंने बढ़ती महंगाई पर अंकुश लगाने के लिए जनता से समर्थन मांगा और कहा वह महंगाई के खिलाफ चलाये जा रहे कांग्रेस के अभियान में शामिल हों जिससे बेलगाम सरकार पर नकेल कसी जा सके।

गडकरी-योगी समेत कई नेताओं ने दी लोकसभा स्पीकर ओम बिरला को जन्मदिन की बधाई

RJD मुख्यालय में लगी छह टन की विशाल 'लालटेन', सोशल मीडिया पर हुई वायरल

आने वाले साल पीएम मोदी करेंगे वाइब्रेंट गुजरात शिखर सम्मेलन का उद्घाटन

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -