क्या मध्यप्रदेश में भी भाजपा बदलेगी सीएम ? दिग्विजय सिंह के बयानों से आया सियासी भूचाल
क्या मध्यप्रदेश में भी भाजपा बदलेगी सीएम ? दिग्विजय सिंह के बयानों से आया सियासी भूचाल
Share:

भोपाल: कांग्रेस के दिग्गज नेता और पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह मध्यप्रदेश में सीएम बदले जाने की अटकलों को हवा दे रहे हैं। उन्होंने सोमवार को कहा कि अब राज्य में भाजपा में मुख्यमंत्री के लिए सिर्फ दो ही उम्मीदवार दौड़ में रह गए हैं। केंद्रीय मंत्री प्रहलाद पटेल, पीएम नरेंद्र मोदी की ओर से उम्मीदवार हैं, जबकि RSS प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा को CM की कुर्सी सौंपना चाहता है।

 

दिग्विजय सिंह के बयान पर राज्य के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने पलटवार किया है। मंत्री ने कहा कि दिग्विजय सिंह पहले यह निश्चित कर लें कि कमलनाथ दो पदों पर रहेंगे या नहीं? अभी तक कांग्रेस का राष्ट्रीय अध्यक्ष नहीं बन पाया। कार्यकारी अध्यक्ष से काम चलाया जा रहा है। दिग्विजय सिंह को इस पर ध्यान देना चाहिए।  नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि 'हमें पता है कि वे किसके कहने पर यह सब बता रहे हैं। यह हम तब बताएंगे, जब वे नाम जारी कर देंगे।'  

बता दें कि दिग्विजय के इन बयानों ने भाजपा में हलचल मचा दी है। उन्होंने रविवार को सोशल मीडिया पर कहा था कि, 'मध्यप्रदेश BJP में मुख्यमंत्री बनने के कई दावेदार हैं। मैं कल (सोमवार) यह सूची दे दूंगा।' हालांकि दिग्विजय के इस बयान पर सीएम शिवराज सिंह चौहान से जब यह सवाल पुछा गया, तो वे कुछ सेकेंड चुप रहे। फिर बोले- दिग्विजय की टिप्पणी पर कुछ कहने की आवश्यकता है क्या?

ऐसी नकारात्मक मानसिकता संसद में कभी नहीं देखी: पीएम मोदी

तेलंगाना टीडीपी को मिला नया प्रदेश अध्यक्ष

दो धड़ों में बंट जाएगी पंजाब कांग्रेस ? सिद्धू की ताजपोशी के बाद 'कैप्टन' ने बुलाई करीबी नेताओं की बैठक

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -