दिग्विजय सिंह का RSS पर निशाना, कहा- सड़कों पर उतरें, किसान आंदोलन में हमारा साथ दें...
दिग्विजय सिंह का RSS पर निशाना, कहा- सड़कों पर उतरें, किसान आंदोलन में हमारा साथ दें...
Share:

भोपाल: कांग्रेस के दिग्गज नेता और मध्य प्रदेश के पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह ने मंगलवार को नए कृषि कानूनों को लेकर केंद्र सरकार के खिलाफ निशाना साधने के साथ ही राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रमुख मोहन भागवत पर भी हमला बोला। ‘भारत बंद’ के दौरान इंदौर छावनी क्षेत्र स्थित संयोगितागंज अनाज मंडी में कांग्रेसों के विरोध प्रदर्शन का नेतृत्व करते हुए सिंह ने कहा कि, भागवत (संघ समर्थित) भारतीय किसान संघ (BKS) से कहें कि वह नए कृषि कानून वापस लेने की मांग को लेकर आंदोलन कर रहे किसानों के साथ खड़ा रहे और धरना दे। 

दिग्विजय सिंह ने आगे चेतावनी देते हुए कहा कि यदि वे ऐसा नहीं करेंगे, तो हम मानेंगे कि आप सब नाटक-नौटंकी सिर्फ वोट के लिए करते हैं और समाज एवं धर्म के नाम पर महज सियासत करते हैं। उल्लेखनीय है कि संघ समर्थित बीकेएस ने सोमवार को कहा था कि वह नए कृषि कानूनों के खिलाफ मंगलवार को बुलाए गए 'भारत बंद' का समर्थन नहीं करता है, किन्तु इन कानूनों में कुछ सुधार होने चाहिए।

दिग्विजय ने राज्य की आर्थिक राजधानी कहे जाने वाले इंदौर में कांग्रेस के प्रदर्शन के दौरान दावा करते हुए कहा कि, नए कृषि कानूनों के अमल में आने के बाद कॉर्पोरेट क्षेत्र के बड़े उद्योगपति भारत के कृषि उत्पादों के विशाल बाजार पर कब्ज़ा जमा लेंगे, जिसका आकार 12 लाख करोड़ रुपये और 15 लाख करोड़ रुपये के बीच आंका जाता है। उन्होंने कहा कि, बड़े उद्योगपति मनमाने दाम पर किसानों की फसल खरीदेंगे। इससे देश के कारोबारी उनके कमीशन एजेंट बनने को विवश हो जाएंगे।

नेपाल ने माउंट एवरेस्ट की मापी नई ऊंचाई

भारत बंद का बड़ा असर, किसान नेताओं के साथ 7 बजे बैठक करेंगे अमित शाह

सबसे पहले किसे दी जानी चाहिए कोरोना वैक्सीन ? WHO चीफ ने दिया जवाब

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -