दिग्विजय सिंह ने शिवराज सिंह को खुली बहस की चुनौती दी
दिग्विजय सिंह ने शिवराज सिंह को खुली बहस की चुनौती दी
Share:

भोपाल। मध्यप्रदेश में चुनाव होने वाले हैं और चुनावों के ठीक पहले कांग्रेस और बीजेपी में ट्विटर वार शुरू हो चुका है। दोनों ही पार्टियां एक—दूसरे पर आरोप—प्रत्यारोप लगा रही हैं। आरोप—प्रत्यारोप लगाने मे मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह सबसे आगे हैं। सीएम शिवराज सिंह चौहान जहां कांग्रेस पार्टी को निशाना बना रहे हैं, वहीं दिग्विजय सिंह सीधे शिवराज सिंह चौहान पर निशाना साध रहे हैं। अब पूर्व मुख्यमंत्री ने वर्तमान मुख्यमंत्री को सीधे बहस की चुनौती दे डाली। इतना ही नहीं उन्होंने खुद पर आरोप लगाने के लिए मुख्यमंत्री से सार्वजनिक माफी मांगने को भी कहा। 

'मैंने हिंदू नहीं संघी आतंकवाद कहा है'


​पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने शिवराज सिंह चौहान को ​ट्वीट कर खुली बहस की चुनौती दी। अपने ट्विटर अकाउंट पर दिग्विजय सिंह ने शिवराज सिंह को कहा 'कांग्रेस कार्यकाल के विकास के आंकड़ों का  जवाब मैं दूंगा आप कमलनाथ जी से क्यों  मांगते हैं? मुख्यमंत्री जी मुझ से खुली बहस के लिए तैयार क्यों नहीं होते? आ जाओ मैदान में  घबराते क्यों हो?' दिग्विजय सिंह ने यह ट्वीट मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के कांग्रेस नेता कमलनाथ से पूछे सवाल के जवाब में किया। मुख्यमंत्री ने कमालनाथ द्वारा पूछे 10 सवालों के जवाब में उनसे ही कांग्रेस के शासनकाल में हुए कार्यों के बारे में पूछा था।

पीएम के एमपी दौरे पर दिग्विजय की खिंचाई
इसके अलावा पूर्व सीएम ने ​मुख्यमंत्री ​शिवराज सिंह चौहान से उन्हें देशद्रोही कहने को लेकर माफी मांगने को भी कहा। दिग्विजय सिंह ने अपने ट्विटर अकाउंट पर लिखा कि मुख्यमंत्री ने मुझ पर इतना गंभीर आरोप लगाया है, उन्हें मुझसे माफी मांगनी चाहिए, अन्यथा मुझे अदालत जाना पड़ेगा। इतना ही नहीं दिग्विजय सिंह ने मुख्यमंत्री को चेतावनी दी कि वह 26 जुलाई को टी टी नगर थाने में हाजिर होंगे और अगर सबूत हैं, तो मध्यप्रदेश सरकार उन्हें गिरफ्तार करे। 

खबरें और भी

दिग्विजय धोखेबाज और कांग्रेस देशद्रोही : शिवराज

कांग्रेस वर्किंग कमेटी से नदारद दिग्विजय का संन्यास पर बयान

आरएसएस मुझे बुलाती तो मैं भी जाता- दिग्विजय सिंह

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -