JNU हिंसा को लेकर दिग्विजय सिंह का बड़ा इल्जाम, कहा- अमित शाह के निर्देशन पर हुई पूरी वारदात
JNU हिंसा को लेकर दिग्विजय सिंह का बड़ा इल्जाम, कहा- अमित शाह के निर्देशन पर हुई पूरी वारदात
Share:

भोपाल: देश की राजधानी दिल्ली स्थित जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU) में हुई हिंसक घटना को लेकर मध्यप्रदेश के पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह ने केंद्र सरकार और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह पर संगीन इल्जाम लगाए हैं। उन्होंने कहा है कि "JNU में हिंसक घटना गृहमंत्री अमित शाह के निर्देशन में हुई है।" मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के दिग्गज नेता दिग्विजय सिंह प्रेस वालों से बात कर रहे थे, इसी दौरान उन्होंने ये बातें कही।

प्रेस वालों से बात करते हुए उन्होंने कहा कि, "JNU इस देश की सर्वमान्य और सबसे बेहतरीन संस्थान है और वहां इस किस्म के गुंडे सरकार की शह पर विश्वविद्यालय परिसर के अंदर जाकर, लड़कियों के हॉस्टल में घुसकर मारपीट कर रहे हैं, यूनियन की अध्यक्ष का सिर फोड़ दिया।" दिग्विजय सिंह ने आरोप लगाते हुए कहा कि, "पूरी वारदात, यह सब कुछ गृहमंत्री अमित शाह के निर्देशन में हुआ है, हम इसकी कड़े शब्दों में निंदा करते हैं।" 

मध्य प्रदेश के पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह ने इससे पहले अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से ट्वीट करते हुए लिखा था कि, "जेएनयू के छात्राओं के हॉस्टल में रात को घुसकर ABVP के गुंडों द्वारा जो मारपीट की गई है, उसकी मैं कड़ी निंदा करता हूं। दिल्ली पुलिस देखती रही। क्या भारत के गृहमंत्री पर जवाबदारी नहीं बनती? गृहमंत्री या तो इन गुंडों पर कड़ी कार्रवाई करें या इस्तीफा दें।"

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -