कांग्रेस की हार पर बोले दिग्विजय : कांग्रेस को है सर्जरी की जरूरत
कांग्रेस की हार पर बोले दिग्विजय : कांग्रेस को है सर्जरी की जरूरत
Share:

नई दिल्ली : पांच राज्यों के चुनावी परिणाम आने के बाद कांग्रेस की केरल और असम से भी रवानगी हो चुकी है। ऐसे में कांग्रेस के बड़े नेताओं में मंथन का दौर है। कांग्रेस अध्यक्ष से लेकर पार्टी लाईन के नेता तक सभी इस बात को लेकर चिंतन में हैं कि आखिर हार के कारण क्या रहे। इस मामले में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय महासचिव दिग्विजय सिंह ने कहा है कि पार्टी में बड़े सुधार की आवश्यकता है। पांच राज्यों के चुनावी परिणामों को लेकर दिग्विजय सिंह द्वारा कहा गया कि इन चुनावों के परिणाम बेहद निराशाजनक रहे हैं।

दिग्विजय सिंह का कहना है कि उन्होंने काफी आत्ममंथन किया है। उनका कहना है कि कांग्रेस को बड़ी सर्जरी के लिए जाना नहीं चाहिए? महासचिव दिग्विजय सिंह ने इन परिणामों को निराशाजनक बताया हैहै। उनका कहना है कि यह अनपेक्षित नहीं है।

केरल से सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री शशि थरूर व मध्यप्रदेश से सांसद और पार्टी के नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया ने पार्टी में अवलोकन किए जाने की बात कही है। सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा है कि कांग्रेस को स्वंय के बारे में सोचना होगा। कांग्रेस के दो सांसद और वरिष्ठ नेताओं ने अपने ही दल की कार्यशैली पर सवाल उठाए हैं

यही नहीं केरल के सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री शशि थरूर ने भी कहा है कि पार्टी को स्वयं का अवलोकन करने की जरूरत है। थरूर का कहना था कि यह बेहद निराशाजनक रहा है। यह समय कांग्रेस के लिए फिर से विचार करने का भी है। उनका कहना था कि परिणाम बेहद निराशाजनक हैं। कांग्रेस को समझने की आवश्यकता है।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -