मप्र कांग्रेस अध्यक्ष बनने से 'दिग्गी राजा' ने किया इंकार, क्या अब सिंधिया को मिलेगी जिम्मेदारी
मप्र कांग्रेस अध्यक्ष बनने से 'दिग्गी राजा' ने किया इंकार, क्या अब सिंधिया को मिलेगी जिम्मेदारी
Share:

भोपाल: मध्य प्रदेश में कांग्रेस की प्रदेश इकाई के अध्यक्ष पद को लेकर दिल्ली से भोपाल तक घमासान मचा हुआ है। इस बीच कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सदस्य दिग्विजय सिंह ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष का पद ग्रहण करने से साफ़ इनकार कर दिया है। वहीं दिग्विजय के इनकार करने के बाद ज्योतिरादित्य सिंधिया के समर्थक अब दबाव बनाने की कोशिशों में लग गए हैं।

पूरे दिन चली रस्साकशी के बाद शुक्रवार की देर शाम मध्य प्रदेश के पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह भोपाल के अरेरा कॉलोनी इलाके पहुंचे। इस दौरान जब प्रेस वालों ने उनसे प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए मचे घमासान से संबंधित सवाल पूछे तो उन्होंने उसका जवाब देते हुए खुद को पीसीसी अध्यक्ष पद की रेस से बाहर बताया। दिग्विजय सिंह ने कहा कि 'मेरा प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष बनने का प्रश्न ही पैदा नहीं होता।'

वहीं, ज्योतिरादित्य सिंधिया की नाराजगी से संबंधित सवाल पर दिग्विजय सिंह ने कहा कि दोपहर में सिंधिया से उनकी फोन पर चर्चा हुई थी। उन्हें सिंधिया बिल्कुल भी नाराज नहीं लगे। पार्टी हाईकमान यदि उन्हें प्रदेश कांग्रेस की जिम्मेदारी दे तो क्या वह उसे स्वीकार करेंगे? इस सवाल का जवाब दिग्विजय ने हाथ के ना का इशारा किया। उन्होंने गाड़ी में बैठते हुए अपने हाथ कैमरों की ओर घूमाए और नहीं कहते हुए गाड़ी में जाकर बैठ गए।

अमेरिका और इजराइल के झंडों को रौंदते हुए मस्जिद में जा रहे लोग, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

पाक का एक और झूठ उजागर, सिख लड़की का भाई बोला- बहन घर नहीं लौटी, कोई गिरफ़्तारी भी नहीं हुई

गरीबों के लिए सरकार की बड़ी योजना, अब हर साल मिलेंगे इतने रुपए...

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -