MP उपचुनाव:  दिग्विजय सिंह ने EVM पर उठाए सवाल, बोले- इन सीटों पर हम कभी नहीं हारते
MP उपचुनाव: दिग्विजय सिंह ने EVM पर उठाए सवाल, बोले- इन सीटों पर हम कभी नहीं हारते
Share:

भोपाल : कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और मध्य प्रदेश के पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह ने कुछ चुनिंदा जगहों पर ईवीएम में छेड़छाड़ किए जाने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि ऐसा नहीं है कि EVM के साथ छेड़छाड़ नहीं की जा सकती है और कुछ विशिष्ट जगहों पर EVM के साथ छेड़छाड़ की गई है। ये ऐसी सीटें हैं जहां हम किसी भी सुरत में कभी नहीं हारेंगे, किन्तु हम हजारों वोटों से हार रहे हैं। हम कल बैठक करेंगे और नतीजों का विश्लेषण करेंगे।

वहीं सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह के EVM से छेड़छाड़ के आरोप पर करारा जवाब दिया है। सीएम शिवराज ने कहा कि दिग्विजय सिंह कभी भी सत्य को स्वीकार नहीं कर सकते और यही वजह है कि अब वह ईवीएम के बारे में बात कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि पिछली दफा उनकी पार्टी ने चुनाव में 114 सीटें जीती थीं, ईवीएम में कोई दिक्कत नहीं थी? वह सत्य को कभी स्वीकार नहीं करता। वह सिर्फ अपनी पार्टी की हार का बहाना बना सकते हैं।

बता दें कि इससे पहले कार्ति चिदंबरम ने EVM का बचाव करते हुए ट्वीट में लिखा है कि, चुनाव का परिणाम कुछ भी हो, किन्तु अब ईवीएम को दोष देना बंद करना चाहिए. मेरे हिसाब से ईवीएम सिस्टम मजबूत, सटीक और भरोसेमंद है.' इससे पहले कांग्रेस के वरिष्ठ नेता उदित राज ने ईवीएम में हैकिंग होने की आशंका जाहिर की थी. इसके लिए उन्होंने अमेरिकी चुनाव तक का हवाला दे डाला था.

बिहार चुनाव: मोकामा सीट से राजद की बड़ी जीत, एक बार फिर जीते बाहुबली अनत सिंह

हरियाणा उपचुनाव: बरोदा सीट पर कांग्रेस ने गाड़ा झंडा, इंदु राज नरवाल ने योगेश्वर दत्त को हराया

बिहार चुनाव: अब पप्पू यादव ने भी EVM पर मढ़ा दोष, सभी सीटों पर पिछड़ी JAP

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -