एक फोटो डाल कर फिर फ़स गए दिग्विजय सिंह
एक फोटो डाल कर फिर फ़स गए दिग्विजय सिंह
Share:

भोपाल: मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के आज ट्विटर पर एक फोटो पोस्ट की जो मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को नगवार गुजरी है और उन्होंने इस पर पलटवार करते हुए नाराजगी जाहिर की है. सिंह को ट्रोल करते हुए कई लोगों ने इसे पाकिस्तान के रावलपिंडी की तस्वीर बताते हुए सम्बंधित खबरों के लिंक शेयर किए. मुख्यमंत्री श्री चौहान ने भी ये कहते हुए श्री सिंह को निशाने पर ले लिया कि ये वो हैं जो ज़मीन पर तो छोड़िए, अपने ट्विटर हैंडल पर भी पुल ठीक से नहीं बना पाए.


दिग्विजय सिंह ने आज सुबह एक फोटो पोस्ट करते हुए कहा कि यह भोपाल के सुभाष नगर रेलवे फाटक पर बन रहे रेलवे ओवर ब्रिज का एक पोल है, जिसमे आई दरारें इसकी गुणवत्ता पर सवाल उठा रही हैं. अभी तो पुल भी नहीं बना, एक भाजपा नेता के मार्गदर्शन में निर्माण हो रहा है, फिर यह सब क्यों और कैसे, वाराणसी जैसी दुर्घटना यहां भी ना हो जाये. सिंह के यह फोटो पोस्ट करते ही कई लोगों ने इस तस्वीर को रावलपिंडी के एक पुल में आई दरार की तस्वीर बताते हुए खबरों का लिंक शेयर किया. करीब ढाई साल पुरानी इस तस्वीर की खबर के इस लिंक में इसे रावलपिंडी इस्लामाबाद मेट्रो ट्रेन की डिज़ाइन का फाल्ट बताया गया था.

इसी बीच मुख्यमंत्री श्री चौहान ने अपने ट्वीट में कहा कि पता नहीं इनको ऐसा क्यों लगा कि मध्यप्रदेश में आज भी उनके ज़माने जैसी धांधलियां होती होंगी. यह वह हैं जो ज़मीन पर तो छोड़िए, अपने ट्विटर हैंडल पर भी पुल ठीक से नहीं बना पाए.

 

 

एनडीए में विपक्ष से ज्यादा पार्टियां है- दिग्विजय सिंह

दिग्विजय सिंह ने नितिन गड़करी से माफ़ी मांगी

बालकवि बैरागी के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त करने के लिए मनासा पहुंचे दिग्विजय सिंह

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -