दिग्विजय दे सकते हैं पटवा को राहत, खत्म हो सकता है मानहानि का वाद
दिग्विजय दे सकते हैं पटवा को राहत, खत्म हो सकता है मानहानि का वाद
Share:

भोपाल : मप्र के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजसिंह ने केंद्रीय मंत्री उमा भारती और पूर्व नेता प्रतिपक्ष विक्रम वर्मा के साथ ही पूर्व मुख्यमंत्री सुंदरलाल पटवा पर लगाए गए मानहानि के मामले को वापस लेने का निर्णय लिया है। दरअसल मानहानि का मामला उस वाद से संबंधित है जो जिला कोर्ट में पटवा और वर्मा के विरूद्ध 17 वर्ष से मसला चलाया जा रहा है। जिसमें दिग्विजय पर हवाला घोटाला के आरोपी बीआर जैन से मिले होने का आरोप लगाया गया था। पूर्व मुख्यमंत्री सुंदरलाल पटवा ने पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजयसिंह से कहा था कि वे वृद्ध होने के कारण कमजोर हो गए हैं जिसके कारण यह वाद वापस ले लिया जाए।

दूसरी ओर केंद्रीय मंत्री उमा भारती और अन्य नेता दिग्विजय पर आरोप साबित नहीं कर सके थे। दिग्विजय सिंह ने कहा कि वे उमा के खिलाफ तब केस वापस लेंगे जब वे सार्वजनिक स्पष्टीकरण देंगी। उल्लेखनीय है कि दिग्विजय पर आरोप लगाया गया था कि उन्होंने 15 हजार करोड़ रूपए का घोटाला किया था। उल्लेखनीय है कि उमा भारत द्वारा अगस्त माह में भोपाल में एक पत्रकार वार्ता को संबोधित किया।

इस दौरान उन्होंने दिग्विजय सिंह पर पार्टी द्वारा चुनाव के दौरान प्रकाशित पुस्तक को बेस बनाते हुए आरोप दायर किए थे। कहा गया कि कैलाश जोशी व भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष कप्तान सिंह सोलंकी और पार्टी के अन्य पदाधिकारियों व सदस्यों की भी आरोप लगाने में भूमिका थी। 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -