पीएम मोदी को लेकर दिग्विजय सिंह का विवादित ट्वीट, बोले- 'मोदी-हिटलर भाई भाई'
पीएम मोदी को लेकर दिग्विजय सिंह का विवादित ट्वीट, बोले- 'मोदी-हिटलर भाई भाई'
Share:

भोपालः कांग्रेस के सीनियर नेता तथा मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह अक्सर अपने बयानों तथा ट्वीट्स को लेकर सुर्ख़ियों में बने रहते हैं। अब एक बार फिर दिग्विजय सिंह ने ऐसा ट्वीट कर दिया है, जिसे लेकर बवाल मच सकता है। दरअसल दिग्विजय सिंह ने पीएम को लेकर विवादित टिप्पणी कर दी है तथा लिखा है कि भारत के लिए सबसे खतरनाक जहर, नफरत का जहर है। 

वही दिग्विजय सिंह ने एक यूट्यूब चैनल का लिंक साझा करते हुए लिखा कि "भारत के लिए सबसे खतरनाक जहर नफरत का जहर है। जिसे प्रत्येक फासीवादी डिक्टेटर, सत्ता पाने के लिए व सत्ता कायम रखने के लिए फैलाता है।" एक अन्य ट्वीट में दिग्विजय सिंह ने लिखा कि "इसी नफरत के जहर ने जर्मनी को नष्ट किया तथा यही अब भारत को नष्ट कर रहा है। जागो युवा जागो। नफरत नहीं सद्भाव ही भारत को विश्व गुरू बनाएगा। यही स्वामी विवेकानंद जी का संदेश था।"

वही दिग्विजय सिंह यहीं नहीं रुके उन्होंने अपने एक अन्य ट्वीट में प्रधानमंत्री मोदी की तुलना जर्मनी के तानाशाह हिटलर से कर डाली तथा हैशटैग लिखा "मोदी-हिटलर भाई भाई।" दिग्विजय सिंह के इस ट्वीट पर शिवराज सरकार के मंत्री भूपेंद्र सिंह ने पलटवार किया। भूपेंद्र सिंह ने कहा कि दिग्विजय सिंह तथा कांग्रेस, पीएम नरेंद्र मोदी से नफरत करते हैं। दिग्विजय सिंह के शब्द नफरत से भरे हैं। कांग्रेस को अवसर प्राप्त हो तो पीएम पर हमला करवा दें। कभी भी पीएम के प्राणों को खतरा हो जाए, कांग्रेस उसी मानसिकता से काम करती है! वही इस मुद्दे पर सियासत बहुत गर्मी हुई है, आए दिन नेताओं के तरह-तरह के बयान सामने आ रहे है।

बंगाल भाजपा में हो सकती है बगावत, अब पार्टी के सामने आई ये मुसीबत

पीएम मोदी से मुलाकात करेंगे राष्ट्रपति कोविंद, 'पंजाब घटना' पर हो सकता है बड़ा एक्शन

आंध्र प्रदेश: टीडीपी प्रमुख ने दिल्ली दौरे के नतीजे पर सीएम से की पूछताछ

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -