दिग्विजय सिंह ने कराया भारत जोड़ो यात्रा के यात्री का ऑपरेशन, पेट में थे 5 स्टोन
दिग्विजय सिंह ने कराया भारत जोड़ो यात्रा के यात्री का ऑपरेशन, पेट में थे 5 स्टोन
Share:

भोपाल। कांग्रेस पार्टी की भारत जोड़ो यात्रा का आज 86वां दिन है। इस यात्रा में कई कांग्रेस कार्यकर्ता कन्याकुमारी से कश्मीर तक का सफर पैदल तय कर रहे है। लेकिन राहुल गाँधी की भारत जोड़ो यात्रा कायकर्ताओं के लिए इतनी आसान नहीं है क्यूंकि यात्रा में तमाम कार्यकर्ताओं को कई मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। लेकिन तमाम तकलीफों से लड़ते हुए कांग्रेस के कार्यकर्ता नजर आ रहे है।

वही तकलीफों को झेलते हुए यात्रा मध्यप्रदेश से राजस्थान की ओर बढ़ गई है । 4 दिसंबर को भारत जोड़ो यात्रा राजस्थान में प्रवेश करेगी। इसी के साथ यात्रा के मुख्य कोऑर्डिनेटर दिग्विजय सिंह भी राहुल के साथ पदयात्रा में बढ़ चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं। यात्रा के दौरान पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह हर एक यात्री की सेहत पर नजर बनाए हुए है। इसी सिलसिले में छत्तीसगढ़ के राजनादगांव जिले के कोपेडी गांव की रहने वाली एक महिला को यात्रा के दौरान पेट में असहनीय दर्द का सामना करना पड़ा। लेकिन तबियत ख़राब होने की जानकारी जैसे ही पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह को लगी तो उन्होंने इंदौर के अरविंदो हॉस्पिटल में महिला को भर्ती करवाया एवं उनकी निगरानी में पूरे इलाज किये गए। 

29 नवंबर को महिला की सर्जरी हुई। वही महिला का कहना है की किडनी और गाल ब्लैडर से दो-दो स्टोन निकले। लेकिन सर्जरी होने के बाद जब महिला आईसीयू से बाहर आई तो सामने दिग्विजय सिंह थे। सर्जरी के बाद पूरे समय दिग्विजय सिंह ने महिला की हालत पर नजर रखी एवं पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह लगातार डॉक्टरों से अपडेट लेते रहे और महिला से हालचाल पूछते रहे।

अचानक डिंडौरी पहुंचकर CM शिवराज ने लोगो को किया अचंभितभेड़ाघाट में छत्तीसगढ़ पुलिस की कार का एक्सीडेंट; दुर्घटना में ड्राइवर की मौत

मेडिकल कॉलेज की छात्राओ से की छेड़छाड़, सिक्योरिटी कैंपस तोड़ घुसे युवक

पुलिसकर्मियों ने दिखाया वर्दी का रौब, नशे में धुत पुलिसकर्मियों ने कार को मारी टक्कर

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -