आंध्र को विशेष राज्य का दर्जा देने की दिग्गी राजा ने की मांग
आंध्र को विशेष राज्य का दर्जा देने की दिग्गी राजा ने की मांग
Share:

नई दिल्ली : कांग्रेस ने केंद्र सरकार पर आरोप लगाया है कि वह कुछ राज्यों को विशेष राज्य का दर्जा नहीं दे रहा है। ऐसे में इन क्षेत्रों में विकास प्रभावित हो रहा है। इतना ही नहीं कांग्रेस ने कहा है कि यदि केंद्र सरकार आंध्र प्रदेश को विशेष राज्य का दर्जा नहीं देती है तो फिर वह यहां के निवासियों के साथ छलावा होगा।

दरअसल यूपीए ने अपने कार्यकाल के दौरान इस राज्य अर्थात् आंध्रप्रदेश को विशेष राज्य का दर्जा दिए जाने का वादा जनता से किया गया था। मगर अब केंद्र सरकार ने इसे यह दर्जा नहीं दिया। विशेष राज्य का दर्जा यहां के निवासियों का अधिकार है।

गौरतलब है कि केंद्र सरकार ने गुरूवार को राज्य के लिए वित्तीय पैकेज की घोषणा की थी मगर पोलावरम सिंचाई परियोजना को पूर्ण वित्तीय सहायता देने, करों में छूट देन और विशेष सहायता देने की बात कही गई मगर विशेष राज्य का दर्जा इस राज्य को नहीं दिया।

ऐसे में राज्य का विकास प्रभावित होने का आरोप लगाते हुए कांग्रेस महासचिव दिग्विजय सिंह ने ट्विट किया और आरोप लगाया। दिग्विजय आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में पार्टी मामलों के प्रभारी हैं।

करप्शन के शिकार हुए कपिल, PM मोदी पर साधा निशाना

आज से बढ़ेगा प्रीमियम ट्रेनों का किराया, विरोध के बाद अब समीक्षा करेगी सरकार

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -