दिग्विजय सिंह ने सीएम कमलनाथ को दी जन्मदिन की बधाई, सोशल मीडिया पर यूज़र्स ने की खिंचाई
दिग्विजय सिंह ने सीएम कमलनाथ को दी जन्मदिन की बधाई, सोशल मीडिया पर यूज़र्स ने की खिंचाई
Share:

भोपाल: अपने बयानों के कारण अक्सर विवादों में रहने वाले कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह एक बार फिर सुर्खियों में हैं। ट्वीटर पर आए दिन अपने ट्वीट को लेकर दिग्विजय ट्रोलर के टारगेट पर आते रहते हैं। सोमवार को एक बार फिर ऐसा हुआ जब सीएम कमलनाथ को दिए गए बधाई संदेश पर दिग्विजय सिंह फिर से सोशल मीडिया पर ट्रोल होने लगे।

दरअसल, दिग्विजय सिंह ने CM कमलनाथ को जन्मदिन की बधाई दी है। उन्होंने लिखा कि, 'माननीय कमलनाथ के जन्म दिवस पर उन्हें हार्दिक शुभकामनाएं।' दिग्विजय सिंह के इस ट्वीट के बाद लोगोंं ने उन पर जबरदस्त तरीके से भड़ास निकाली और अलग-अलग तरह की प्रतिक्रियाएं दी हैं। एक यूजर्स ने दिग्विजय सिंह के ट्वीट पर लिखा कि, 'इससे भी कम शब्दों में बधाई दे देते।' एक अन्य यूजर्स ने कमेंट किया कि, 'चचा, यहां भी मोदीजी ने बाजी मार ली। तुम फिर पीछे रह गये...3 मिनट से।'

एक अन्य यूजर्स ने दिग्विजय सिंह का मजाक उड़ाते हुए ट्वीटर पर कमेंट किया कि,  'महोदय, आपको इतिहास की पुस्तकों में एक सफल असफल नेता के रूप में याद किया जाएगा। जब आप सत्ता में थे तब कुछ न करने के लिए धन्यवाद। अब जन्मदिन की कामना करते रहो !! एक अन्य यूजर्स ने लिखा 'बस वो आपकी काली छाया से परे रह पाएं तो अच्छा काम कर पाएंगे'।

शुरू हुआ संसद का शीतकालीन सत्र, दिवंगत सदस्य अरुण जेटली, सुषमा स्वराज को दी गई श्रद्धांजलि

बीएमसी महापौर चुनाव: शिवसेना के खिलाफ उम्मीदवार नहीं उतारेगी भाजपा, नामांकन की अंतिम तिथि आज

मनमोहन सिंह की मोदी सरकार को हिदायत, कहा- संभल जाओ, नहीं तो ऐसा डूबेंगे कि....

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -