दिग्वजय ने कहा नई कांग्रेस बनाने की है जरूरत
दिग्वजय ने कहा नई कांग्रेस बनाने की है जरूरत
Share:

नई दिल्ली। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव दिग्विजय सिंह ने 5 राज्यों में संपन्न हुए विधानसभा चुनावों में कांग्रेस की सरकार अधिकांश राज्यों में न बन पाने को लेकर और कांग्रेस की स्थिति को लेकर कहा कि कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी पार्टी में ठोस निर्णय नहीं ले पाते हैं। कई बार राहुल गांधी से इस बारे में कहा गया है मगर वे इस तरह के निर्णय नहीं ले पाते हैं। उनसे मेरी यही शिकायत है कि वे निर्णयात्मक रूप से कार्य नहीं कर रहे हैं।

कई बार राहुल गांधी से कहा गया तो वे नाराज हुए और कहा कि आखिर मैं इसे बार बार क्यों दोहराता हूं। उन्होंने कहा कि अब एक नई कांग्रेस बनाने की जरूरत है। इसे गढ़ना होगा और यह राहुल गांधी के अलावा कोई और नहीं कर सकता है। वे इस कार्य को अधिक बेहतर तरीके से कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि पार्टी के वरिष्ठ नेताओं का विश्वास डगमगाया जरूर है लेकिन टूटा नहीं है।

कभी नहीं बनूंगा राहुल गांधी का सलाहकार

महाराष्ट्र का बजट पेश, किसानों का कर्जा माफ करने के लिए विपक्ष ने किया हंगामा

कपिल के लिए हर रात मुम्बई जाएंगे और सुबह वापस पंजाब आएंगे सिद्धू

 

 

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -