पहले बारिश औऱ आंधी की मार, अब आरोपों की बौछार
पहले बारिश औऱ आंधी की मार, अब आरोपों की बौछार
Share:

भोपाल : मध्य प्रदेश सरकार द्वारा लाख व्यवस्था करने के बावजूद सिंहस्थ को प्रकृति के मार से नहीं बचाया जा सका। इसके बाद अब मध्य प्रदेश सरकार पर आरोप लगाने वालों की बाढ़ सी आ गई है। कहा जा रहा है कि सरकार ने सिंहस्थ के इंतजाम की आड़ में कई घोटाले किए है।

कांग्रेस महासचिव दिग्विजय सिंह ने सरकार पर कई संगीन आरोप लगाए है। यहां तक कि उन्होने इस दौरान प्रयोग में लाए जा रहे मटकों पर भी सवाल उठाए है। उनका कहना है कि जो मटके बाजार में 60 रुपए में मिल रहे थे, उसे शिवराज सरकार ने 750 रुपए में खरीदे है।

दिल्ली सरकार में कपिल मिश्रा ने भी आयोजन को लेकर सवाल खड़े किए है। दिग्विजय सिंह ने ट्वीट किया है कि सिंहस्थ की व्यवस्था में भारी भ्रष्टाचार हुआ है। केवल एक उदाहरण 7 करोड़ रुपए के मटके 750 रुपए प्रति मटका ख़रीदे गए है, जबकि बाज़ार में 60 रुपए में मिलता है।

आगे अपने ट्वीट में दिग्विजय ने लिखा कि क्या अनिल दवे जी सिंहस्थ में हो रहे भ्रष्टाचार की जांच करेंगे? हमें उनकी ईमानदारी पर भरोसा है। सिंह ने कहा कि जब भी कहीं वीआईपी कुटिया बनानी हो, तो अनिल दवे जी को ही काम सौंपना चाहिए। दूसरी ओर मिश्रा ने ट्वीट कर पूछा कि क्या सिंहस्थ कुंभ भी भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गया।

सैकड़ों करोड़ रुपए की व्यवस्था ताश के पत्तों की तरह बिखर गया। इसकी निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। गुरुवार की शाम को आंधी व बारिश के कारण 8 लोगों की मौत हो गई और 60 से अधिक लोग घायल हुए है। तेज आंधी के कारण कई पंडाल भी ढह गए है।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -