इंदौर में पहली बार साथ दिखे दिग्विजय सिंह व अमृता राय
इंदौर में पहली बार साथ दिखे दिग्विजय सिंह व अमृता राय
Share:

इंदौर : मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह दूसरी शादी के बाद पहली बार सार्वजनिक रुप से अपनी नवविवाहित पत्नी अमृता राय के साथ सार्वजनिक मंच पर पधारें। वो अग्रवाल संगठन द्वारा आयोजित नवनिर्वाचित सांसद कांतिलाल भूरिया के सम्मान समारोह में पहुंचे थे। कार्यक्रम में अमृता का भी स्वागत किया गया। दोनो ने अप्रैल 2014 में अपने रिश्ते को स्वीकारा था।

जर्नलिस्ट अमृता ने दिग्विजय सिंह के साथ अपनी शादी की खबरें 6 सितंबर को फेसबुक के जरिए दी थी। दिग्विजय सिंह की पहली पत्नी आशा की मौत 2013 में एक लंबी बीमारी के बाद हो गई थी। इस मौके पर दिग्विजय सिंह ने कहा कि कांग्रेसियों को एकजुट होना चाहिए। इसका अकर रतलाम झबुआ सीट पर मिली जीत से दिखाई दिया है।

बड़वानी मामले पर दिग्गी ने स्वास्थय मंत्री नरोतम मिश्रा को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि ब्लैक लिस्टेड कंपनी को पहले ब्लैक लिस्ट से हटाने के बाद दवाइंया खरीदी जानी चाहिए। उन्‍होंने कहा कि दवा वाले लोगों को जेल जाना चाहिये। बता दें कि एक सप्ताह पहले बड़वानी में सरकार द्वारा आयोजित एक हेल्थ कैंप में ऑपरेशन के बाद कई लोगो की आँखो की रोशनी चली गई थी।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -