'कांग्रेस के लिए 'दिग्गी तू तो हानिकारक है...', दिग्विजय सिंह पर नरोत्तम मिश्रा ने कसा तंज
'कांग्रेस के लिए 'दिग्गी तू तो हानिकारक है...', दिग्विजय सिंह पर नरोत्तम मिश्रा ने कसा तंज
Share:

खरगोन: मध्य प्रदेश में खरगोन उपद्रव पर पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह के गलत तस्वीर को ट्वीट कर डिलीट करने पर राजनीति गरमा गई है। दिग्विजय पर कांग्रेस MLA सोहन लाल बाल्मीकि के बयान के पश्चात् गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने तंज कसा है। नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि जो ट्रिक पहले दिग्विजय सिंह परदे के पीछे से अपनाते थे, अब लग रहा है कि उसी दाव से उन्हें चित किया जा रहा है। कांग्रेस के लिए दिग्गी तू तो हानिकारक है। उनकी वफा का चर्चा ही ऐसा कि अपनी वफा से ही शरमा रहे हैं। 

बुधवार को गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने पत्रकारों से चर्चा में कहा कि दिग्विजय सिंह कांग्रेस में अलग-थलग पड़ गए है। अब उनकी हालत ऐसी हो गई कि उनके पक्ष में कोई नहीं आया, उनके खिलाफ ही आया। नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि दिग्विजय सिंह ने कांग्रेस के धोखे वाले सॉफ्ट हिंदुत्व को भी बेनकाब कर दिया। अब यह हनुमान चालीसा पढ़े या कुछ और पढ़े। यह समझ में आ गया है कि यह कौन-सी खाल ओढ़े रहते हैं। वास्तव में उन्होंने बेहद खराब ट्वीट किया था। मध्य प्रदेश की शांति भंग करने के लिए वह ट्वीट किया था। आप दस वर्ष सीएम रहे हैं, थोड़ा तो सोचना चाहिए कि क्या शेयर कर रहे हैं। 24 घंटे भी इतना राजनीतिक नहीं रहना चाहिए कि राज्य को आग में झोंक दो। अपनी राजनीतिक रोटियां सेकने के लिए। दिग्विजय सिंह के हिंदुत्व से कांग्रेस का जो सॉफ्ट हिंदुत्व था, वह बेनकाब हो गया है।
 
बता दे कि मंगलवार को पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह ने बिहार की एक तस्वीर को खरगोन का बताकर ट्वीट किया था। फिर उसे डिलीट कर दिया। तस्वीर में एक शख्स धार्मिक स्थल पर भगवा झंडा लगा रहा था। इस मामले में दिग्विजय के खिलाफ भोपाल में कूटरचित दस्तावेज से धार्मिंक उन्माद फैलाने सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज हुआ। तत्पश्चात, ग्वालियर, जबलपुर एवं नर्मदापुरम में भी दिग्विजय सिंह के खिलाफ FIR दर्ज हुई। इस पर दिग्विजय सिंह ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि सांप्रदायिक उन्माद के खिलाफ बोलने पर कितने ही मुकदमे दर्ज हो जाए, मुझे फर्क नहीं पड़ता। 

FIR दर्ज होने पर बोले दिग्विजय सिंह- 'एक नहीं एक लाख केस कर दो, मुझे कोई फर्क नहीं पड़ता'

'15 मिनट के लिए पुलिस हटाओ, 100 करोड़ हिन्दुओं को दिखा देंगे...', हेट स्पीच मामले में अकबरुद्दीन ओवैसी बरी

रामनवमी पर हुई हिंसा को लेकर गुस्से में मायावती, सरकार को लगाई फटकार

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -