केराटिन और स्मूदनिंग ट्रीटमेंट में क्या है अंतर?, जानने के बाद ही करवाएं
केराटिन और स्मूदनिंग ट्रीटमेंट में क्या है अंतर?, जानने के बाद ही करवाएं
Share:

खूबसूरत बाल पाने के लिए लड़कियां आजकल महंगे हेयर प्रोडक्ट इस्तेमाल करती हैं और सैलून में हेयर ट्रीटमेंट करवाने तक जाती है। लड़कियां बालों को आकर्षक बनाने के लिए कई नुस्खे अपनाती हैं। जी हाँ और कई लड़कियां बालों पर केराटिन और स्मूदनिंग ट्रीटमेंट (Keratin and Hair Smoothening) भी करवाती हैं। हालाँकि वास्तव में हेयर केराटिन और स्मूदनिंग ट्रीटमेंट के बीच के अंतर से ज्यादातर लडकियां वाकिफ नहीं है। आज हम आपको इसी के बारे में बताने जा रहे हैं।

हेयर केराटिन ट्रीटमेंट- केराटिन बालों पर किया जाने वाला एक नेचुरल हेयर ट्रीटमेंट है। इसमें नेचुरल प्रोडक्ट का इस्तेमाल करके बालों की ड्रायनेस खत्म की जाती है। इसी के साथ ही केराटिन ट्रीटमेंट के दौरान बालों पर प्रोटीन की लेयर चढ़ायी जाती है। जिससे आप फ्रिजी बालों से छुटाकारा पाकर बालों को नेचुरली चमकदार बना सकते हैं।

हेयर स्मूदनिंग ट्रीटमेंट- हेयर स्मूदनिंग को बालो का बेस्ट ब्यूटी ट्रीटमेंट माना जाता है। जी हाँ और इस दौरान बालों पर कई कैमिकल प्रोडक्ट का इस्तेमाल कर उन्हें स्ट्रेट और शाइनी लुक दिया जाता है। इसी के साथ ही हेयर स्मूदनिंग से बाल काफी सॉफ्ट और सिल्की भी लगने लगते हैं। अब हम आपको बताते हैं हेयर स्मूदनिंग और हेयर केराटीन ट्रीटमेंट के बीच का फर्क।

समय में है अंतर- हेयर केराटिन और स्मूदनिंग के समय में काफी अंतर होता है। जी दरअसल हेयर केराटिन 3-6 महीनों तक बालों पर असरदार रहता है। हालाँकि हेयर स्मूदनिंग से बाल कई सालों तक स्ट्रेट, सिल्की और शाइनी बने रहते हैं।

प्राइस में फर्क- नेचुरल प्रोडक्ट का इस्तेमाल होने के चलते हेयर केराटिन ट्रीटमेंट सस्ता होता है। हालाँकि कई कैमिकल प्रोडक्ट से युक्त हेयर स्मूदनिंग बालों के लिए काफी मंहगा ट्रीटमेंट साबित होता है।

बालों के लिए बेहतर ट्रीटमेंट- हेयर केराटिन को बालों के लिए परफेक्ट माना जाता है।जी दरअसल इसमें उपयोग किए जाने वाले नेचुरल प्रोडक्ट बालों को हानि नहीं पहुंचाते हैं। वहीं हेयर स्मूदनिंग के लिए बालों का हेल्दी होना जरूरी होता है, इसी के साथ ही स्मूदनिंग ट्रीटमेंट बालों पर ज्यादा समय तक असरदार भी रहता है।

चाहिए चमकता हुआ गोरा चेहरा तो नीम में मिलाकर लगाए ये चीज

मुल्तानी मिट्टी के साथ इन दो चीजों को मिलाकर लगाने से गायब हो जाएगी ऑयली स्किन

चेहरे पर मलाई में मिलाकर लगाए ये एक चीज, रंग हो जाएगा दूध जैसा सफ़ेद

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -