नहीं बन पा रहे हैं पिता तो इन चीजों को खाकर बढ़ाए मेल फर्टिल‍िटी
नहीं बन पा रहे हैं पिता तो इन चीजों को खाकर बढ़ाए मेल फर्टिल‍िटी
Share:

दुनियाभर में कई लोग हैं जो पिता बनने की कोशिशों में लगे हैं, हालाँकि फिर भी उन लोगों को सफलता नहीं मिल रही हैं।  अगर आप भी इसी लिस्ट में शामिल हैं तो आपको अपने आहार पर ध्यान देना चाहिए। जी हाँ, आप अपने आहार में कई अलग-अलग पोषक तत्व प्राप्त कर सकते हैं जो मोटिलिटी डीएनए गुणवत्ता और शुक्राणुओं की संख्या सहित आपके शुक्राणु स्वास्थ्य के विभिन्न पहलुओं में मदद कर सकते हैं। जी दरअसल ये सभी कारक आपकी गर्भधारण की संभावनाओं को बढ़ा सकते हैं। अब हम आपको ऐसे ही फूड्स के बारे में बताने जा रहे हैं, जो मेल फर्टिलिटी को बढ़ाने में मदद करते है।  आइए जानते हैं। 


नट्स- पुरुषों को अपनी डाइट में नट्स को अवश्य शामिल करना चाहिए। मेवे सूक्ष्म पोषक तत्वों का एक बड़ा स्रोत हैं जो शुक्राणु विकास और कार्य के लिए महत्वपूर्ण हैं। बादाम, ब्राजील नट्स, काजू, हेज़लनट्स, पेकान, पाइन नट्स, पिस्ता और अखरोट आप खा सकते हैं। नट्स में कैलोरी की मात्रा अधिक होती है इसलिए अधिक खाने से बचने की कोशिश करें, हर दिन लगभग 30 ग्राम नट्स (लगभग एक मुट्ठी) खाना पर्याप्त है।

पालक और अन्य पत्तेदार सब्जियां- पत्तेदार सब्जियां कई पोषक तत्वों का स्त्रोत है। मेल फर्टिलिटी डाइट में इसे विशेष रूप से शामिल करना चाहिए क्योंकि वे फोलेट से भरपूर होते हैं। फोलेट डीएनए संश्लेषण में एक प्रमुख सूक्ष्म पोषक तत्व है और आपके शुक्राणु की गुणवत्ता में सुधार करने में मदद कर सकता है। इसके अलावा ब्रोकली, ब्रसेल्स स्प्राउट्स और मटर भी फोलेट के अच्छे स्रोत हैं। 

लीन मीट- अगर आप नॉन-वेजिटेरियन हैं तो मीट का सेवन अच्छा हो सकता है। लेकिन हाँ, आप प्रोसेस्ड मीट खाने से बचें, क्योंकि यह आपकी प्रजनन क्षमता के लिए खराब हो सकता है। आप लीन मीट का सेवन करें।

ओमेगा 3 फैटी एसिड- पुरुषों के फर्टाइल शुक्राणु ओमेगा -3 फैटी एसिड की उच्च सांद्रता से बने होते हैं। ये रक्त प्रवाह को बढ़ाने और शुक्राणु की गुणवत्ता को बढ़ाने में मदद करते हैं। जी दरअसल ओमेगा -3 फैटी एसिड का सबसे अच्छा स्रोत ऑयली फिश जैसे मैकेरल, सैल्मन और सार्डिन से आता है। इसके अलावा अगर आप वेजिटेरियन हैं तो आप चिया, अलसी, अखरोट, राजमा, सोयाबीन का तेल खा सकते हैं।

क्या ज्यादा कॉफी पीने से बढ़ सकता है आपका वजन?, जानिए सच

दिनभर रहते हैं सुस्त तो खाने में शामिल करें यह चीजें

अगर आपको भी हो गया है पायरिया तो सरसों के तेल में मिलाकर लगाए यह चीज

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -