प्रियंका को पहले से पता था होगी बेटी!, पुराना इंटरव्यू वायरल
प्रियंका को पहले से पता था होगी बेटी!, पुराना इंटरव्यू वायरल
Share:

प्र‍ियंका चोपड़ा और न‍िक जोनस माता-पिता बन चुके हैं। दोनों के घर नन्हा मेहमान आया है। आपको बता दें कि प्र‍ियंका ने मां बनने की खबर शेयर कर अपने फैंस को साल का सबसे बड़ा तोहफा दिया है। जी दरअसल यह कपल सरोगेसी के जर‍िए पेरेंट्स बना है। दोनों ने अपने घर पर नन्हे मेहमान का स्वागत किया है। वैसे प्र‍ियंका के मां बनने की खबर ने लोगों को जितना एक्साइटेड किया, उतनी ही उत्सुकता लोगों को बेबी के जेंडर को लेकर थी। हालाँकि बाद में ये खबर भी साफ हो गई कि प्र‍ियंका के घर बेटी ने जन्म लिया है।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Jerry x Mimi (@jerryxmimi)

हालाँकि माँ बनने के खुलासे के पहले जिस तरह प्र‍ियंका ने बेबी प्लान‍िंग का हिंट फैमिली रोस्ट शो में दिया था, ठीक वैसे ही एक्ट्रेस ने बेटी होने की बात भी एक इंटरव्यू के दौरान रिवील कर दी थी। जी हाँ और यह इंटरव्यू दिसंबर 2021 में उनकी फिल्म मेट्र‍िक्स रिसरेक्शंस के दौरान का है। इस इंटरव्यू में प्र‍ियंका ने बेबी के जेंडर का हिंट दे दिया था। जी दरअसल इस समय एक वीड‍ियो क्ल‍िप वायरल हो रहा है जिसमे प्र‍ियंका मह‍िला सशक्त‍िकरण पर बात करती नजर आईं। इस दौरान जब उन्होंने कहा 'मैं अपनी बेटी और मेरे बच्चे, जो कि अगले जेनरेशन के होंगे, उनके लिए ये नहीं चाहूंगी कि वे उन पाबंद‍ियों को अपनाए जो हमारे ऊपर लागू किए गए थे।'

जी हाँ, इस इंटरव्यू में प्र‍ियंका का 'मेरी बेटी' कहना, फैंस को खुशी दे रहा है और अब फैंस कह रहे हैं प्रियंका को पहले से पता था कि उनको लड़की ही होगी। वैसे यहां बात मह‍िला सशक्त‍िकरण की है, तो लाज‍िमी है प्र‍ियंका बेटी पर बात करेंगी। हालाँकि एक्ट्रेस की यह बात, भले ही रिवीलेशन ना हो, पर फैंस इसे खुलासा ही समझ रहे हैं और वह इसे बेहतरीन बता रहे हैं।

प्रियंका के माँ बनते ही ख़ुशी से झूमीं कजिन, कहा- 'वो अपनी बेटी की सुपर मॉम'

ऋतिक संग काम करने के लिए उत्साहित हैं दीपिका, कही ये बात

ड्रेसिंग सेंस को लेकर जज करने वालों पर फूटा मलाइका का गुस्सा

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -