क्या अक्षरा ने कर ली शादी...! सामने आया एक्ट्रेस का ब्राइडल लुक
क्या अक्षरा ने कर ली शादी...! सामने आया एक्ट्रेस का ब्राइडल लुक
Share:

अक्षरा सिंह (Akshara Singh) एक इंडियन एक्ट्रेस हैं जो मुख्य रूप से भोजपुरी मूवीज में सक्रिय हैं। वे अपने सिंगिंग हुनर के जरिए कई अवॉर्ड्स हासिल कर लिया है। उन्हें एक्शन ड्रामा ‘तबादाला’, राजनीतिक ड्रामा ‘सरकार राज’ और एक्शन रोमांस ‘सत्या’ जैसी मूवीज में महत्वपूर्ण भूमिकाओं के लिए भी पहचाना जाता है। वे भोजपुरी सिनेमा में सबसे अधिक कमाई करने वाली अभिनेत्रियों में से एक कही जाती है। अक्षरा सिंह न सिर्फ अपने गानों और फिल्मों में अभिनय को लेकर चर्चा में रहती हैं बल्कि वे अपनी रील्स वीडियो से भी फैंस का अटेंशन ले ही लेती है। हाल ही में उन्होंने ब्राइडल लुक वाला एक रील वीडियो शेयर किया है जिसमें वे बेहद अट्रैक्टिव दिखाई दे रही है।

वायरल हुआ अक्षरा सिंह का ब्राइडल लुक: अक्षरा सिंह का ब्राइडल लुक (Akshara Singh Bridal Look) वाला वीडियो तेजी से वायरल होने लगा है और इसे उनके फैंस खूब पसंद भी किया जाने लगा है। क्लिप में अभिनेत्री एक शानदार दुल्हन के गेटअप में भी दिखाई दे रही है और उनकी स्माइल नेटिजन्स का दिल जीतती हुई दिखाई दे रही है। पिंक कलर के लहंगे में अभिनेत्री गजब ढा रही हैं। हाथों में लगी मेहंदी और हैवी ज्वैलरी उनके लुक को आकर्षक बना रहे हैं। मांग टीका और सुर्ख लाल रंग की चूड़ियां उनके सुदंर रूप को संवार रही हैं। एक्ट्रेस का ये अवतार बेहद दिलचस्प है जिसे उनके फैंस बार-बार निहार रहे हैं।

 

करण खन्ना संग बोल्ड सीन कर ट्रोल और ब्राइड बनकर बटोर रहीं तारीफें: चूंकि अभी शादियों का सीजन जारी है और ऐसे में अक्षरा सिंह ने भी लोगों को अपने ब्राइडल लुक से रूबरू भी करवा दिया है। उनका ट्रेडिशनल अवतार देखते ही बनता है और इसमें उनका निखार दोगुना दिखाई दे रहा है। अक्षरा का ये वीडियो उस कितने झूठे गाने के उपरांत आया है जिसके लिए वे ट्रोल्स के निशाने पर हैं, क्योंकि उस गाने में एक्ट्रेस ने टीवी अभिनेता करण खन्ना के साथ बहुत  इंटीमेट सीन्स किए हैं और उनका ये अंदाज फैंस को जरा भी रास नहीं आया। हालांकि, भोजपुरी सिनेमा की लेडी स्टार दुल्हन बनकर खूब तारीफें भी बटोरने लगे है\। उनके ब्राइडल लुक को देख एक यूजर ने लिखा, परम सुंदरी तो एक ने उनके इस रूप को देसी कयामत ढाने वाला बताया। इसे देखने के बाद हर कोई उन्हें शादी करने को कह रहा है तो वहीं एक ने लिखा, मेरे पास एक ही दिल है कितने बार चुरा लोगी क्या।

पत्नी को छोड़ भाभी के साथ मौज उड़ाते हुए नजर आया ये अभिनेता

जानिए शादी के बाद पत्नी संग कहा कहा हनीमून पर जाना चाहते है अरविन्द

पवन का सवाल सुन शर्म से पानी पानी हुई आम्रपाली

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -