इंटरनेट पर छाया धोनी-विराट का हॉलीवुड लुक, फैंस हुए हैरान
इंटरनेट पर छाया धोनी-विराट का हॉलीवुड लुक, फैंस हुए हैरान
Share:

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) इस समय पुरे विश्व में चर्चा का विषय बना हुआ है। कई लोग विभिन्न उद्देश्यों के लिए AI-आधारित उपकरणों का इस्तेमाल कर रहे हैं। इसके अतिरिक्त, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का इस्तेमाल करके बनाई गई कई फोटोज कलाकारों द्वारा साझा की जा रही हैं। अरबपतियों से लेकर निर्धन व्यक्तियों तक और क्रिकेटरों से बूढ़े लोगों तक, हमने यह सब देखा है।

वही अब, ज्यो जॉन मुल्लूर (Jyo John Mulloor) नाम के एक कलाकार ने मिडजर्नी का इस्तेमाल करके मशहूर हॉलीवुड फिल्म पात्रों के रूप में क्रिकेटरों की फोटोज साझा कीं हैं। फोटोज में सिर्फ एमएस धोनी और विराट कोहली थे मगर वे आपका ध्यान आकर्षित करने के लिए काफी हैं। ज्यो जॉन मुल्लूर ने अपने इंस्टाग्राम बायो में स्वयं को एक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस उत्साही के तौर पर बताया है। 

उन्होंने एमएस धोनी की कैप्टन धोनी स्पैरो एवं विराट कोहली की विराट रैग्नर लोथ्रोबक के तौर पर फोटोज सोशल मीडिया पर साझा की हैं। यहां तक ​​कि उन्होंने अपनी संबंधित IPL टीमों का नाम परिवर्तितकर पाइरेट्स ऑफ चेन्नई एवं RCB वाइकिंग्स कर दिया। कप्तान जैक स्पैरो एवं राग्नार लोथ्रोबक के अवतार में धोनी एवं कोहली दोनों बिल्कुल पहचाने नहीं जा सकते थे। फोटोज ने स्पष्ट तौर पर ऑनलाइन बहुत ध्यान खींचा तथा सोशल मीडिया उपयोगकर्ता उन्हें पसंद करने लगे।

IPL 2023: मुंबई इंडियंस की हार के बाद सूर्यकुमार यादव पर भड़के सहवाग, जमकर लगाई क्लास

IPL 2023: हरभजन सिंह बोले- इन दो खिलाड़ियों को अभी मौका दें, वरना..

10 साल बाद इस मैदान पर होगा IPL मुकाबला, दिल्ली से भिड़ेगी पंजाब किंग्स

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -